दमोह में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जगन्नाथ पुरी जा रही ट्रेन के रवाना होने के 5 मिनट बाद 63 वर्षीय बुजुर्ग रामकिशोर असाटी की तबीयत बिगड़ गई। पत्नी और साथी यात्रियों ने तुरंत चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाई। आरपीएफ और 108 एंबुलेंस की मदद से उन्ह
.
रात 9:50 बजे मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
- प्लेटफॉर्म छोड़ते ही गिरा बीपी: पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने गुरुवार रात करीब 9:50 बजे ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। रात 9:55 बजे एस-5 कोच में सवार दमोह के असाटी वार्ड निवासी रामकिशोर असाटी को अचानक तेज पसीना आया और बीपी तेजी से गिरने लगा।
- चेन पुलिंग कर रोका: स्थिति गंभीर देख पत्नी और कोच के यात्रियों ने तुरंत चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया।
- 25 मिनट बाद पहुंचे अस्पताल: आरपीएफ पुलिस स्ट्रेचर लेकर पहुंची और उन्हें बोगी से बाहर निकाला गया। रात करीब 10:20 बजे 108 एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया।
देखिए तस्वीरें

ट्रेन को चेन पुलिंंग कर रोका गया। स्ट्रेचर से एंबुलेंस तक लाया गया।

जिला अस्पताल में तुरंत इलाज शुरू कर दिया गया।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने सीपीआर दिया।

रामकिशोर पत्नी के साथ जगन्नाथ पुरी जा रहे थे।
शुगर लेवल 300 के पार, डॉक्टरों ने 25 मिनट तक दिया CPR
जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि अस्पताल लाते समय बुजुर्ग की धड़कनें काफी तेज थीं और शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही थी।
- जांच में निकला 300 शुगर: नायब तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी ने बताया कि बुजुर्ग का शुगर लेवल 300 से अधिक दर्ज किया गया और ब्लड प्रेशर काफी नीचे गिर चुका था।
- हार्ट अटैक से मौत: डॉक्टरों की टीम ने लगातार 25 मिनट तक सीपीआर दिया और जरूरी दवाएं दीं, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। रात करीब 11 बजे डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
479 यात्रियों के साथ रवाना हुई थी ट्रेन, परिवार में पसरा मातम
मृतक रामकिशोर अपने बेटे नीरज असाटी (जो गल्ले का व्यापार करते हैं) और परिजन को पीछे छोड़ गए हैं। घटना की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और रात 12 बजे शव लेकर घर रवाना हुए।
संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि इस विशेष तीर्थ ट्रेन में दमोह से कुल 479 यात्री सफर कर रहे हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में 10 अनुरक्षक (एस्कॉर्ट), 1 डॉक्टर, 1 मेडिकल असिस्टेंट और 5 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।