16

Image Credit : chatgpt AI
90 के दशक के सुपरस्टारगोविंदा अपने करियर में कई हीरोइनों के साथ मूवी की। उनकी हर फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिलता था। यह भी कहा जाता है कि एक्टर अपने जमाने में काफी आशिकाना नेचर के थे। उनकी कई हीरोइनों के साथ अफेयर की खबरें भी सामने आती थीं। तो चलिए बताते है, हीरो नं 1 का नाम किन-किन अदाकाराओं के साथ जुड़ा।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
26
Image Credit : instagram
गोविंदा और नीलम कोठारी की जोड़ी 80 और 90 के दशक में काफी पसंद की जाती थी। दोनों ने इल्जाम, हत्या, खुदगर्ज और सिंदूर जैसी फिल्मों में साथ काम किया था। इसी दौरान दोनों के कथित अफेयर की खबरें भी सामने आईं। कहा जाता है कि गोविंदा नीलम से शादी करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने सुनीता अहूजा से सगाई तोड़ दी थी। लेकिन उनका रिश्ता कामयाब नहीं हुआ। एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह नीलम की ओर अट्रैक्ट थे।
36
Image Credit : instagram
गोविंदा का नाम बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के साथ भी जोड़ा गया। बड़े मियां छोटे मियां के सेट से जुड़ा एक किस्सा सामने आया था, जिसमें दावा किया गया कि गोविंदा ने माधुरी को शादी के लिए प्रपोज किया था। जिसपर एक्ट्रेस ने कुछ नहीं बोला था।
46
Image Credit : social media
गोविंदा का नाम दिवंगत अभिनेत्री दिव्या भारती के साथ भी जोड़ा गया था। दोनों ने शोला और शबनम में साथ काम किया था। उस समय उनके करीब आने की खबरें सामने आई थीं, लेकिन इस रिश्ते की दोनों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।
56
Image Credit : social media
गोविंदा और रानी मुखर्जी की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। दोनों के बीच कथित रिश्ते की खबरों ने उस समय खूब सुर्खियां बटोरी थीं। मूवी की शूटिंग के दौरान दोनों के करीब आने की चर्चा थी। यहां तक कहा गया कि सुनीता आहूजा को भी इस रिश्ते की भनक लग गई थी। जिसके बाद दोनों अलग हो गए। हालांकि दोनों एक्टर ने कभी अपने रिश्ते पर कुछ नहीं बोला।
और पढ़ें:गोविंदा के दोस्तों से परेशान थीं सुनीता आहूजा, बोलीं- 'सब सिर्फ वाह-वाह करते हैं...'
66
Image Credit : social media
गोविंदा और रवीना टंडन ने कई फिल्मों में साथ काम किया और उनकी जोड़ी भी हिट रही। दोनों की शानदार ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के कारण उनके अफेयर की चर्चाएं भी सामने आई थीं। बता दें दूल्हे राजा,अनाड़ी नंबर 1, आंटी नंबर 1, बड़े मियां छोटे मियां, परदेसी बाबू, राजाजी और अंखियों से गोली मारे में दोनों की हिट जोड़ी बनी थी।
और पढ़ें: 'मामी से करूंगी बात...', गोविंदा-सुनीता का टूटता रिश्ता देख दर्द में भांजी