Tilak Varma: हरारे में तिलक वर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में शानदार पारी खेली. उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के लगाए, वहीं स्ट्राइक रेट 208 का रहा.
Written By : मोहम्मद अलफैज | Updated at : 25 Jul 2026 07:35 PM (IST)

Tilak Varma
हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टी20 में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने 206.90 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए ताबड़तोड़ पारी खेली. उनकी पारी में 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. तिलक नंबर 6 पर बैटिंग के लिए उतरे थे. उन्होंने 29 गेंदों में नाबाद 60 रन बनाए. इस पारी की बदौलत टीम इंडिया को 200 रनों का आंकड़ा पार करने में मदद मिली.
मुकाबले में मेजबान जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया को पहले बैटिंग का निमंत्रण दिया. टीम के लिए तिलक सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे. इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में भी तिलक ने अर्धशतकीय पारी खेली थी. इस तरह लगातार उनके बल्ले से शानदार पारियां निकल रही हैं.
वहीं ईशान किशन सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज रहे. नंबर तीन पर उतरे ईशान ने 44 गेंदों में 81 रन स्कोर किए. इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 2 छक्के निकले. उनका स्ट्राइक रेट 184.09 का रहा.
टीम इंडिया ने बोर्ड पर लगाए 219
पहले बैटिंग के लिए उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 219 रन बनाए. ईशान सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज रहे. वहीं तिलक ने फिफ्टी लगाई. ओपनिंग पर उतरने वाले वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप रहे. उन्होंने 9 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 20 रन स्कोर किए.
सीरीज में टीम इंडिया की बढ़त
गुरुवार (23 जुलाई) को खेले गए पहले टी20 में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया था. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. बता दें कि इस सीरीज में गौतम गंभीर की जगह वीवीएस लक्ष्मण हेड कोचिंग की भूमिका अदा कर रहे हैं. लक्ष्मण की कोचिंग में टीम इंडिया को जीत मिली. इससे पहले गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज गंवाई. अब देखना दिलचस्प होगा कि मेन इन ब्लू आगे कैसा प्रदर्शन करती है.
यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र प्रधान के बाद गौतम गंभीर के इस्तीफे की मांग, तेज हुई डिमांड; देखें रिएक्शन
Published at : 25 Jul 2026 07:32 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola