lifestyle

ना कोई झंझट, ना तैयारी! सिर्फ 5 स्टेप्स में बनाएं व्रत वाला आलू का हलवा

August 17, 2026

Aug 17, 2026 07:19 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Aloo ka Halwa 5-step Recipe: व्रत में मीठा खाने का मन हो तो आलू का हलवा बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती और स्वाद भी इतना अच्छा लगता है कि हर कोई रेसिपी पूछेगा।

Aloo ka Halwa Recipe

घर का बना मीठा पसंद करते हैं और कुछ अलग भी ट्राई करना चाहते हैं तो आलू का हलवा बनाकर देखें। इसे व्रत में भी खा सकते हैं।

व्रत में हर बार साबूदाना, कुट्टू और आलू की एक जैसी चीजें खाकर बोर हो गए हैं? तो इस बार कुछ मीठा और थोड़ा अलग ट्राई करें। फलाहारी आलू का हलवा स्वाद में इतना बढ़िया लगता है कि इसे खाते समय शायद ही यकीन होगा कि यह आलू से बना है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए किसी खास तैयारी की जरूरत भी नहीं होती। तो अगर व्रत में मीठा खाने की इच्छा हो रही है, या घरवालों के लिए कुछ नया बनाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी एक बार जरूर ट्राई करें।

हलवा बनाने के लिए क्या चाहिए?

4-5 उबले हुए आलू

3-4 बड़े चम्मच घी

4 बड़े चम्मच चीनी

आधा कप दूध

2-3 इलायची

कटे हुए काजू, बादाम

मुट्ठीभर किशमिश

फॉलो करें सिंपल स्टेप्स

  • सबसे पहले आलू को अच्छी तरह धोकर उबाल लें। आलू इतने नरम होने चाहिए कि आसानी से मैश हो जाएं। आलू ठंडे हो जाएं तो इन्हें छीलकर अच्छी तरह मसल लें। ध्यान रखें कि इसमें आलू के बड़े टुकड़े ना रहें, वरना हलवे का स्वाद और बनावट अच्छी नहीं आएगी।
  • एक कड़ाही में घी गर्म करें। अब इसमें मसले हुए आलू डालें और लो फ्लेम पर लगातार चलाते हुए भूनें। जब आलू का रंग थोड़ा बदलने लगे और घी अलग दिखाई देने लगे, तब समझें कि यह अच्छी तरह भुन गया है।
  • आलू भुनने के बाद इसमें धीरे-धीरे दूध डालें और लगातार चलाते रहें। इसके बाद चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। हलवे को लो फ्लेम पर ही पकाएं। कुछ देर बाद दूध कम होने लगेगा और हलवा धीरे-धीरे गाढ़ा होने लगेगा। इस दौरान इसे चलाते रहें ताकि यह कड़ाही की तली पर यह चिपके नहीं।
  • जब हलवा अच्छी तरह गाढ़ा हो जाए, तब इसमें इलायची पाउडर डालें। इसके बाद कटे हुए काजू, बादाम और किशमिश डालकर मिला दें। अगर आपको मेवे ज्यादा पसंद हैं, तो अपनी पसंद के हिसाब से इनकी मात्रा थोड़ी बढ़ा सकते हैं।
  • हलवा तैयार होने के बाद गैस बंद कर दें और फिर गरमा-गरम परोसें। ऊपर से थोड़े कटे हुए बादाम और काजू डालकर सजाएं। इसका स्वाद इतना अच्छा लगेगा कि इसे देखकर शायद ही कोई अंदाजा लगा पाए कि यह आलू से बना है।

हलवे को बेहतर बनाने के लिए कुछ टिप्स

  1. आलू अच्छी तरह भूनें: आलू को घी में अच्छी तरह भूनें ताकि वो पूरी तरह पके, वरना स्वाद अच्छा नहीं आएगा।
  2. चीनी स्वाद के हिसाब से डालें: अगर आपको कम मीठा पसंद है तो चीनी कम डाल सकते हैं।
  3. घी बहुत ज्यादा ना डालें: ज्यादा घी डालने से हलवा भारी हो जाएगा। स्वाद के लिए जितना जरूरी हो, उतना ही घी इस्तेमाल करें।
  4. लगातार चलाते रहें: यह सबसे जरूरी है कि शुरुआत से आखिर तक, आलू को अच्छी तरह चलाते रहें ताकि वह जले नहीं।

तो इस व्रत में कुछ मीठा हो जाए?

अगर फलाहारी खाने के बाद मीठे की इच्छा हो रही है, तो यह आलू का हलवा जरूर बनाकर देखें। कम चीजों में बनने वाला यह मीठा व्रत के खाने में थोड़ा बदलाव लाएगा और परिवार के बाकी लोगों को भी खूब पसंद आएगा।

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।

करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।

विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।

पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें