अफसर ने सरकारी अस्पताल से बच्चा चोरी कराया: कानपुर में एएनएम से 5 लाख रुपए में डील हुई; मां के शोर मचाने पर पकड़ी गई - Kanpur News
August 10, 2026
हिमांशु तिवारी | कानपुर1 घंटे पहले
कॉपी लिंक
कानपुर के सरकारी अस्पताल से बच्चा चोरी कराने की कोशिश के मामले में पुलिस ने बिजली विभाग के सब डिवीजन ऑफिसर (SDO) को गिरफ्तार किया है। आरोपी एसडीओ की तैनाती हमीरपुर के मौदहा में है।
घटना 10 मई, 2026 की है। एक एएनएम बच्चे को चोरी करके अस्पताल से भाग रही थी। तभी बच्चे की मां ने शोर मचा दिया। लोगों ने एएनएम को पकड़ लिया। अगले दिन उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। एएनएम से पूछताछ में हमीरपुर के मौदहा में तैनात एसडीओ आरके वर्मा का नाम सामने आया। आरके वर्मा कानपुर के घाटमपुर का रहने वाला है। उसकी दो बेटियां हैं। वह बेटे की चाहत में बच्चा चोरी करवाना चाहता था।
उसने एएनएम को बच्चा चोरी करने के लिए 5 लाख रुपए देने का लालच दिया था। पुलिस ने आरके वर्मा को 9 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
घटना वाले दिन की 2 तस्वीर देखिए…
महिला बच्चे को बेड से उठाकर बाहर जाने लगी। उस समय उसकी मां पास बैठकर मोबाइल पर बात कर रही थी।
अस्पताल स्टाफ ने बच्चे को ले जा रही महिला से पूछताछ की तो वह टालमटोल करने लगी।
अब पूरा मामला विस्तार से जानिए…
घाटमपुर थाना क्षेत्र के बम्हौरी गांव के रहने वाले अवनीश किसान हैं। उनकी पत्नी मंजू (22) को डिलीवरी के लिए 10 मई को घाटमपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। उसी शाम को मंजू ने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद मां और बच्चे को जच्चा-बच्चा वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
रात करीब 10 बजे एक महिला वार्ड में पहुंची। वह काफी देर से वहां घूम रही थी। उसने खुद को स्टाफ नर्स बताया। फिर जांच के बहाने बच्चे को गोद में उठा लिया। मंजू कुछ समझ पातीं, उससे पहले महिला बाहर निकल गई।
मंजू ने तुरंत पति अवनीश को फोन किया। अवनीश वार्ड के बाहर ही थे। महिला बच्चे को लेकर अस्पताल गेट की तरफ जाने लगी। तभी अवनीश और सिक्योरिटी गार्ड ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
पूछताछ में पता चला कि महिला पिछले एक हफ्ते में करीब 5 बार घाटमपुर सीएचसी आई थी। वह जच्चा-बच्चा वार्ड में भी जाती थी। आशंका है कि वह पहले से बच्चा चोरी की योजना बना रही थी। वह गर्भवती महिलाओं से बात करती और उनका हालचाल पूछती थी। शक से बचने के लिए स्टाफ रूम की ओर भी जाती थी। इसलिए लोग उसे नर्स समझते थे।
यह एएनएम गीता देवी है। उसकी तैनाती बांदा के देवीपुर में है। उसे 10 मई की रात घाटमपुर सीएचसी से बच्चा चोरी करने के आरोप में पकड़ा गया था।
एक सप्ताह में 5 बार सीएचसी आई थी महिला
घाटमपुर पुलिस की पूछताछ में महिला ने अपना नाम गीता देवी और पति का नाम विनोद बताया। खुद को बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र के अनुवान गांव की रहने वाली बताया। शुरुआत में वह पुलिस को गुमराह करती रही।
पहले खुद को कानपुर, फिर हमीरपुर और बांदा का रहने वाला बताया। पुलिस ने जब पते की जांच की तो जानकारी गलत निकली। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपनी असली पहचान बताई। पुलिस के मुताबिक, गीता पिछले एक सप्ताह में करीब 5 बार घाटमपुर सीएचसी आई थी।
3 महीने की जांच के बाद SDO तक पहुंची पुलिस
बच्चा चोरी के आरोप में एएनएम गीता के खिलाफ अपहरण और मानव तस्करी की धाराओं में केस दर्ज हुआ। उसे जेल भेज दिया गया। इसके बाद भी पुलिस ने जांच जारी रखी। गीता से भी लगातार पूछताछ की गई। जांच में हमीरपुर के मौदहा में तैनात बिजली विभाग के SDO आरके वर्मा का नाम सामने आया।
पुलिस के मुताबिक, आरके वर्मा मौदहा के बिजली सब स्टेशन में करीब 6 महीने से तैनात है। आरके वर्मा बेटे की चाहत में बच्चा चोरी करवाना चाहता था। उसने एएनएम गीता को 5 लाख रुपए देने का लालच दिया था।
बच्चा चोरी के आरोपी SDO को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि-
जांच के दौरान SDO ने बेटे की चाहत में एएनएम को पांच लाख रुपये देकर बच्चा चोरी कराने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
……………………………………
यह खबर भी पढ़िए
थाने में पुजारी ने फांसी लगाई:झांसी में 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप था; एक दिन पहले पुलिस ने किया था गिरफ्तार
झांसी में 62 साल के पुजारी ने थाने के टॉयलेट में फंदे से लटककर जान दे दी। सोमवार सुबह करीब 6 बजे पुलिसकर्मियों ने उन्हें फंदे से लटका देखा। पुलिसकर्मियों ने तत्काल नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर पुजारी को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना जिला मुख्यालय से करीब 70 किमी दूर गुरसराय थाने की है।पूरी खबर पढ़ें
.
खबरें और भी हैं...
बात खरी है
DM साहब ने फावड़े से घास छीली: सावन में डिप्टी रेंजर बने 'गोविंदा', राहुल का खटाखट-फटाफट Gen-Z अवतार1:52
कॉपी लिंक
शेयर
सहारनपुर में पहाड़ों से आया सैलाब, पुल टूटकर बिखरा: लखनऊ-नोएडा में तेज बारिश; फर्रुखाबाद में बाढ़, बर्बादी देखकर महिलाएं रोईं
1:16
कॉपी लिंक
शेयर
अबान के दोस्त उमर-जैद की हालत नाजुक: एक का फेफड़ा फटा, दूसरा अजीब हरकतें कर रहा; अतीक के बेटे अहजम ने कब्रों पर फातिहा पढ़ी
1:08
कॉपी लिंक
शेयर
आकाश बोले- अखिलेश-राहुल 50 साल के बूढ़े, इन्हें अंकल कहूंगा: भाजपा 110 रुपए में गन्ने का रस बेच रही; मायावती के भतीजे की 2 साल बाद रैली