IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स और हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग के रास्ते अलग हो गए हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि उनके बाद अब CSK का हेड कोच कौन बनेगा.
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स और हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग के रास्ते अलग हो गए हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि उनके बाद अब CSK का हेड कोच कौन बनेगा.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/13/reports-suggest-hemang-badani-could-become-new-head-coach-of-csk-succeeding-stephen-fleming-2026-07-13-15-58-24.jpg)
स्टीफन फ्लेमिंग एमएस धोनी Photograph: (Image Source: AFP)
चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल बाद CSK को अलविदा करना का फैसला कर लिया है. चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर इस खबर के बारे में बताया. स्टीफन पिछले 18 सालों से CSK के हेड कोच की भूमिका सभाल रहे थे. वह चेन्नई सुपर किंग्स के साथ एक प्लेयर के तौर पर जुड़े थे, फिर साल 2009 में उन्हे CSK का हेड कोच बना दिया गया. बतौर कोच उन्होंने अपनी टीम को 5 आईपीएल खिताबों से भी नवाजा जिसमें 2 खिताब लगातार जीते गए थे. मगर, अब चेन्नई को अगले हेड कोच की तलाश होगी. तो आइए जानते हैं कि CSK अब इस भूमिका के लिए किसपर भरोसा जता सकती है.
CSK के नाम किए 5 आईपीएल खिताब
OFFICIAL ANNOUNCEMENT
The Super Kings and Head Coach Stephen Fleming have mutually decided to part ways.
Together, we shared one of the most successful and enduring partnerships in IPL history. The legacy you've built will continue to inspire us.With immense respect and… pic.twitter.com/qjvb4oZUuU
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) July 13, 2026
स्टीफन फ्लेमिंग 18 सालों से चेन्नई सुपर किंग्स के टीम के हेड कोच कि जिम्मेदारी संभाल रहे थे. वह CSK में 2008 में बतौर प्लेयर शामिल हुए थे . उनके 18 सालों का सफर काबिल-ए-तारीफ रहा. 2009 से कोच कि कमान सभालने वाले स्टीफन ने अपनी टीम को 5 आईपीएल खिताबों ने नवाजा और CSK को वो पहचान दी जिसके लिए वो आज जाना जाता है.
आपको बता दे की CSK ने यह खिताब साल 2010,2011,2018,2021 और 2023 में जीत था. CSK के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लीडर्शिप और हेड कोड स्टीफन के अंडर CSK ने लगातार दो खिताब जीतकर खुद को एलीट क्लब का हिस्सा बनाया. उन्होंने अपनी टीम को 2 बार चैंपियंस लीग टी-20 भी जिताया और वर्ष 2010 और 2014 में यह खिताब भी अपने नाम किया.
कौन होगा CSK का नया हेड कोच?
जब से स्टीफन फ्लेमिंग ने CSK को अलविदा कहा है, ठीक तभी से एक नाम सोशल मीडिया पर खूब तेजी से सामने आ रहा है. सोशल मीडिया के हवाले से पूर्व भारतीय बल्लेबाज हेमंग बेदानी का नाम सामने आ रहा है. जी हां, रिपोर्ट्स की मानें, तो वह चेन्नई सुपर किंग्स में बतौर कोच जल्द ही शामिल हो सकते हैं.
आपको बता दें, हेमंग बदानी ने भारत के लिए 44 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इतना ही नहीं, पिछले दो आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्सके मुख्य कोच की भूमिका निभा चुके हैं. हालांकि, अब देखने वाली बात होगी कि इस रिपोर्ट में कितनी सच्चाई है और क्या हेमंग दिल्ली का साथ छोड़कर सीएसके से जुड़ते हैं या फिर आने वाले समय में कोई और नाम सामने आता है.
🚨 HEMANG BADANI × CSK ⏳
- Hemang Badani emerging as a contender to join the coaching setup of CSK ahead of IPL 2027. [Sahil Malhotra from TOI] pic.twitter.com/C0Ebc39Lpa
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 13, 2026
CSK का लगातार 2 साल रहा खराब प्रदर्शन
5 खिताब जीतने वाली टीम पिछले दो वर्ष से संघर्ष कर रही थी. आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन पिछले दो सालों से बेहद खराब रहा है. जिस टीम ने 2023 में ही आईपीएल का खिताब अपने नाम किया वो टीम दो सालों से प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए भी तरसी. चेन्नई ने इस वर्ष आईपीएल में 14 मैच खेले पर केवल 6 मैच ही अपने नाम कर पाए. वहीं बात करें, आईपीएल सीजन 2025 कि तो चेन्नई ने कुल 14 मैच खेले और 10 मैच में हार का स्वाद चखना पड़ा. पिछले दो सालों में CSK टीम अंक तालिका पर सबसे आखरी स्थान पर रहे.
ये भी पढ़ें: 'टीम की नाकामी पर सवाल उठा...' सबा करीम ने टीम इंडिया पर दिया बड़ा बयान, जानिए श्रेयस अय्यर को लेकर क्या कहा?
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें