
रूस सरकारी खजाने से हीरे को नीलाम करने जा रहा है.
यूक्रेन के साथ जंग ने रूस की आर्थिक स्थिति खराब कर दी है सोना बेचने के बाद मॉस्को ने अब हीरों की नीलामी का फैसला किया है. इसके लिए रूस सरकार की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. रूस के वित्त विभाग के मुताबिक 9 सितंबर को मॉस्को में 2.16 ग्राम हीरों की नीलामी की जाएगी. ये हीरे सरकार के खजाने में रखे गए थे, जिन्हें अब बेचने की तैयारी है.
सरकार के मुताबिक इस हीरे को रूस के नागरिक ही खरीद सकते हैं. हीरे की नीलामी में शामिल होने के लिए 2500 डॉलर की टोकन मनी जमा करना अनिवार्य है. इसके लिए 20 अगस्त तक की तारीख मुकर्रर की गई है.
रूसी वित्त मंत्रालय के मुताबिक हीरे की सफल नीलामी के बाद एक अनुबंध पत्र तैयार किए जाएंगे. इसी पत्र के हिसाब से हीरे का मालिकाना हक मिल सकेगा.
सरकार ने जमकर सोना बेचा
यूक्रेनी मीडिया का कहना है कि रूस की सरकार ने खजाने से जमकर सोने की बिकावली की है. यूनाइटेड न्यूज 24 के मुताबिक रूस के वित्त मंत्रालय ने पिछले 6 महीने में 445 टन सोना बेचा है. समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग ने मार्च 2026 में दावा किया कि रूस ने एक साल में 4 बिलियन डॉलर का सोना बेचा है.
रूस की सरकार ने इसका खंडन नहीं किया. अब रूस से हीरा बेचने की खबर सामने आई है. रूस में अब तक 2.16 ग्राम से कम वजन वाले हीरे ही बेचे जाते थे. यह पहली बार है, जब 2.16 ग्राम से ज्यादा वजन के हीरे को नीलामी के लिए रखा गया है.
रूस की आर्थिक स्थिति खराब
2022 से रूस यूक्रेन के साथ जंग में है, जिसके कारण उसकी आर्थिक स्थिति काफी ठीक नहीं है. 2025 के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक रूस का बजट घाटा GDP का 2.6% रहा, जो 2020 के बाद सबसे ज्यादा था. वहीं प्रतिबंधों के कारण रूस तेल और गैस से कमाई नहीं कर पा रहा है.
2025 में रूस का तेल और गैस से मिलने वाला राजस्व 24 प्रतिशत घट गया. हाल के दिनों में यूक्रेन ने रूस के तेल और गैस ठिकानों पर जमकर हमला बोला है, जिसके बाद माना जा रहा है कि इस साल भी रूस की स्थिति खराब रहेगी.
रूस ने इन्हीं संकटों से निपटने के लिए पहले सोना बेचा और अब हीरे की नीलामी में जुटा है.
TV9 Bharatvarsh
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
Read More