महेंद्रगढ़1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

महेंद्रगढ़ पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बिजेंद्र।
महेंद्रगढ़ पुलिस ने न्यायालय से उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को हिसार से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हिसार जिले के गांव पातन निवासी बिजेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने उसे हिसार की नई अनाज मंडी क्षेत्र से पकड़ा। इसके बाद आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए उसे शहर थाना महेंद्रगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी बिजेंद्र को न्यायालय में पेश नहीं होने के मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी महेंद्रगढ़ की अदालत ने 2 नवंबर 2022 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। इसके बाद न्यायालय के आदेशों की अवहेलना के संबंध में आरोपी के खिलाफ शहर थाना महेंद्रगढ़ में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

महेंद्रगढ़ का शहर थाना, जहां पर मामला दर्ज हुआ था।
अभियान के तहत की कार्रवाई
एएसपी ने बताया कि उद्घोषित अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस टीम ने 24 अक्टूबर को हिसार की नई अनाज मंडी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए बिजेंद्र को काबू कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगामी कानूनी प्रक्रिया के लिए शहर थाना महेंद्रगढ़ पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, न्यायालय से उद्घोषित अपराधियों और लंबे समय से कानूनी कार्रवाई से बच रहे आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस को दें सूचना
महेंद्रगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी उद्घोषित अपराधी या वांछित आरोपी के बारे में जानकारी मिलने पर नजदीकी पुलिस थाने या डायल 112 पर सूचना दें। पुलिस के अनुसार, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
.
खबरें और भी हैं...
नारनौल में शिक्षकों ने फूंका सरकार का पुतला: HTET की अनिवार्यता का कड़ा विरोध; JAC के बैनर तले निकाला रोष मार्च
0:37- कॉपी लिंक
शेयर
नारनौल में नशा तस्कर अरेस्ट: CIA महेंद्रगढ़ की टीम ने पकड़ा, संदिग्ध अवस्था में घूम रहा, तलाशी में हेरोइन बरामद

- कॉपी लिंक
शेयर
नारनौल में सोलर ट्यूबवेल से चोरी: धौलेड़ा में कंट्रोलर और 150 फीट केबल गायब; किसान को हजारों का नुकसान, अज्ञात पर केस दर्ज

- कॉपी लिंक
शेयर
विनोद सैनी डेथ-केस में 3-दिन बाद पुलिस के हाथ खाली: नारनौल में किया था सुसाइड, भिवानी की किन्नर बोली- तीनों को किसी ने किया अगवा
0:57- कॉपी लिंक
शेयर