world-news

फरीदाबाद में 4 एकड़ की अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर: 10 DPC समेत 2 पक्के निर्माण और 2 चारदीवारी तोड़ी; DTP की चेतावनी - Faridabad News

October 26, 2026

फरीदाबाद55 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद के मुजेरी में चार एकड़ की अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर। - Dainik Bhaskar

फरीदाबाद के मुजेरी में चार एकड़ की अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर।

फरीदाबाद जिले के गांव मुजेरी की राजस्व संपदा में विकसित की जा रही करीब 4 एकड़ में फैली अनधिकृत कॉलोनी में तोड़फोड़ की गई। कार्रवाई के दौरान बिना अनुमति किए गए निर्माणों को ध्वस्त करने के साथ अवैध प्लॉटिंग के लिए तैयार किए गए ढांचे और रास्तों को भी हटाया गया।

विभाग की टीम ने अभियान के दौरान कॉलोनी में बने दो पक्के निर्माण और दो चारदीवारी तोड़ दीं। इसके अलावा प्लॉटों पर निर्माण की तैयारी के लिए बनाई गईं 10 डीपीसी (डैम्प प्रूफ कोर्स) को भी ध्वस्त कर दिया गया। कॉलोनी में प्लॉटों तक पहुंच बनाने के लिए तैयार किए गए कच्चे रास्तों के नेटवर्क को भी मशीनों की मदद से खत्म किया गया।

पक्के निर्माण को तोड़ते हुए मशीन।

पक्के निर्माण को तोड़ते हुए मशीन।

बिना मंजूरी प्लॉटिंग पर कार्रवाई, रास्ते भी तोड़े

जिला नगर योजनाकार विभाग की इस कार्रवाई के तहत अवैध प्लॉटिंग के लिए तैयार किए गए ढांचों को हटाया गया, ताकि कॉलोनी में आगे निर्माण और प्लॉटिंग की गतिविधियों को रोका जा सके। विभाग की ओर से ऐसी कॉलोनियों में निर्माण करने और प्लॉट खरीदने वाले लोगों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती रही है।

जीसेबी प्लाट के अंदर के निर्माण को तोड़ते हुए।

जीसेबी प्लाट के अंदर के निर्माण को तोड़ते हुए।

डीटीपी बोले- वैधता जांचकर ही खरीदें प्लॉट

जिला नगर योजनाकार (इंफोर्समेंट) अधिकारी यजन चौधरी ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ विभाग की कार्रवाई के संबंध में कहा है कि बिना अनुमति कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाती है।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी कॉलोनी में प्लॉट खरीदने या निर्माण शुरू करने से पहले संबंधित विभाग से उसकी वैधता की जांच जरूर कर लें। इससे भविष्य में आर्थिक नुकसान और कानूनी परेशानी से बचा जा सकता है।

.

खबरें और भी हैं...

  • फरीदाबाद में डिप्टी मेयर चुनाव पर तीसरी बार मंथन आज: डेढ़ साल से पद खाली, अटल कमल कार्यालय में BJP नेताओं की बैठक

    डेढ़ साल से पद खाली, अटल कमल कार्यालय में BJP नेताओं की बैठक|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • मां ने तीन बच्चों संग चूहे मारने की दवा निगली: फरीदाबाद में नेवी में तैनात पति से परेशान; बेटी बोली- चरित्र पर शक करते हैं पापा

    फरीदाबाद में नेवी में तैनात पति से परेशान; बेटी बोली- चरित्र पर शक करते हैं पापा|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar0:34
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फरीदाबाद में ट्रक का सीएनजी सिलेंडर फटा: पंप पर गैस भरवाने के लिए रुका, धमाके साथ उछला, कार और मशीन को नुकसान

    पंप पर गैस भरवाने के लिए रुका, धमाके साथ उछला, कार और मशीन को नुकसान|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar0:30
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ग्राउंड रिपोर्ट

    51 केस वाले गैंगस्टर नीरज के घर ताला: परिवार गांव छोड़ चुका; फरीदाबाद में 15 की उम्र में पहला झगड़ा; रिश्तेदारों ने भी दूरी बनाई

    1:16
    • कॉपी लिंक

    शेयर