entertainment

36 साल बाद अब कहां है Anjali मूवी की चुलबुली चाइल्ड आर्टिस्ट? 4 साल की उम्र में जीता था नेशनल अवॉर्ड; फिर छोड़ी इंडस्ट्री - anjali movie child artist shamlee remains out of the public spotlight in singapore

July 20, 2026

क्या आपको 1990 में रिलीज हुई मणिरत्नम की 'अंजलि' (Anjali) फिल्म की चुलबुली चाइल्ड एक्ट्रेस याद है? जिसने सिर्फ 4 साल की उम्र में नेशनल अवॉर्ड जीता था। ...और पढ़ें

कहां गई अंजलि मूवी की चाइल्ड आर्टिस्ट?

कहां गई अंजलि मूवी की चाइल्ड आर्टिस्ट?

HighLights

  1. कहां गई अंजलि मूवी की चाइल्ड आर्टिस्ट?

  2. मोहनलाल-ममूटी के साथ किया था काम

  3. लाइमलाइट से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा में कई ऐसे बेहतरीन एक्टर-एक्ट्रेस रहे हैं जिन्होंने कुछ यादगार परफॉर्मेंसेस देकर इंडस्ट्री छोड़ दी। इन शानदार कलाकारों के बीच एक चाइल्ड आर्टिस्ट भी थीं जिसने सिर्फ 4 साल की उम्र में अपनी चुलबुली और बेहतरीन परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया था। अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए उसने इतनी कम उम्र में बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का नेशनल अवॉर्ड जीता था।

मोहनलाल और ममूटी के साथ किया था काम

1990 की फिल्म 'अंजलि' में मुख्य भूमिका निभाने वाली बाल कलाकार ने मोहनलाल (

) और ममूटी (Mammootty) जैसे शानदार कलाकारों के साथ भी काम किया था। फिल्म इंडस्ट्री में इतनी शोहरत और नाम कमाने के बाजवूद उसने यह लाइमलाइट से भरी दुनिया थोड़ दी।

anjali (7)

यह भी पढ़ें- OTT पर आ रही 4 साल से अटकी हुमा कुरैशी-मृणाल ठाकुर की फिल्म Pooja Meri Jaan, कब और कहां होगी रिलीज?

36 साल बाद कहां है एक्ट्रेस?

अंजलि में चुलबुली अंजलि का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस का नाम है - शामली (Shamlee) (जिन्हें अक्सर 'बेबी शामिली' के नाम से जाना जाता है) हैं। अब 39 साल की हो चुकीं शामली ज्यादातर लाइमलाइट से दूर रहती हैं, हालांकि वह कभी-कभी एक्टिंग करती हैं और इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं। सिंगापुर में अपनी पढ़ाई और करियर पर ध्यान देने के लिए लंबे समय तक ब्रेक लेने के बाद, वह 'वीरा शिवाजी' (2016) जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

anjali (6)

2009 में, उन्होंने आनंद रंगा की पहली फिल्म 'ओय!' (2009) में सिद्धार्थ के साथ मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाई। 2010 और 2015 के बीच, शामली ने सिंगापुर में पढ़ाई और काम किया और बाद में 2016 में विक्रम प्रभु के साथ 'वीरा शिवाजी' फिल्म के प्रोडक्शन पर काम करने के लिए चेन्नई लौट आईं; इस फिल्म की आलोचकों ने कड़ी आलोचना की। धीरे-धीरे शामली बड़े पर्दे से दूर हो गईं।

दुनिया को दिखाई अपनी कला

फिल्मों से लगभग पूरी तरह दूर हो चुकीं श्यामली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इतना ही नहीं वे इंस्टाग्राम पेज पर अपनी पैंटिंग्स भी शेयर करती हैं जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं।

anjali (8)

'अंजलि' 1990 में बनी बच्चों पर आधारित एक भारतीय तमिल ड्रामा फिल्म है, जिसे मणिरत्नम (Mani Ratnam) ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इसमें रघुवरन और रेवती (Revathi) मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि तरुण, श्रुति और शामिली सहायक भूमिकाओं में हैं।

rajendra (4)

अंजलि फिल्म की कहानी

यह फिल्म एक सिविल इंजीनियर शेखर (रघुवरन) और उनकी पत्नी चित्रा (रेवती) के भावनात्मक संघर्षों की कहानी है, जिनकी तीसरी संतान अंजलि (शामली) गंभीर रूप से बीमार और मानसिक रूप से दिव्यांग थी; ट्विस्ट ये है कि अस्पताल और पति ने इस बात को मां से छिपाकर रखते हैं। शुरुआत में चित्रा को लगता है कि उनका तीसरा बच्चा जन्म के समय ही मर गया था, जबकि शेखर चुपके से अंजलि से मिलने और उसकी मदद करने के लिए एक मेडिकल सेंटर जाते हैं।

जब चित्रा को इस धोखे का पता चलता है, तो वह बहुत दुखी होती है, लेकिन आखिरकार अंजलि को घर ले आती है। परिवार में अचानक एक दिव्यांग बच्चे के आने से बहुत तनाव पैदा हो जाता है; बड़े भाई-बहन अर्जुन और अनु शुरू में उसे नापसंद करते हैं और समाज परिवार का मजाक उड़ाता है। क्या परिवार अंजलि को अपना पाता है? या अंजलि आखिर में ठीक हो जाती है? इन सवालों के जवाब फिल्म देखने पर मिलेंगे।

rajendra (5)

फिल्म को मिले थे 3 नेशनल अवॉर्ड

12 जुलाई 1990 को रिलीज हुई इस फिल्म को बहुत तारीफ मिली, इसने तीन नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीते । 'अंजलि' को 1991 में ऑस्कर के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री के तौर पर चुना गया था, लेकिन इसे नॉमिनेशन नहीं मिला।