भारत में असेंबल होने से Land Rover Defender 34 लाख रुपये तक सस्ती हुई, जबकि चुनिंदा वेरिएंट में लग्जरी, सुरक्षा और दमदार ऑफ-रोडिंग क्षमता बरकरार है।

भारत में असेंबल होगी Land Rover Defender

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Jaguar Land Rover (JLR) ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय SUV Defender को लेकर बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने अब Land Rover Defender को भारत में ही असेंबल करना शुरू कर दिया है। इससे SUV की कीमत में वेरिएंट के आधार पर 34 लाख रुपये तक की कटौती हुई है। कीमतों में इस बड़ी कमी के बाद Defender उन ग्राहकों के लिए ज्यादा आकर्षक ऑप्शन बन सकती है, जो लग्जरी के साथ दमदार ऑफ-रोडिंग क्षमता वाली SUV खरीदना चाहते हैं।
भारत में असेंबल होगी Land Rover Defender
अब तक Land Rover Defender को स्लोवाकिया से CBU (Completely Built-Up Unit) के रूप में भारत लाया जाता था। हालांकि, अब कंपनी इसे CKD (Completely Knocked-Down) किट के रूप में भारत लाकर असेंबल कर रही है। इसके लिए महाराष्ट्र के पुणे स्थित कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का इस्तेमाल किया जा रहा है।
Defender की भारत में लोकल असेंबली पहली बार शुरू हुई है। इसे भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए की है। इससे SUV की कीमत कम करने में मदद मिली है। इसी प्लांट में पहले से Range Rover और Range Rover Sport जैसे मॉडल भी असेंबल किए जाते हैं।
Land Rover Defender की कीमत
वेरिएंट | नई कीमत | पुरानी कीमत | अंतर |
|---|---|---|---|
Defender 110 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल X-Dynamic HSE | ₹99 लाख | ₹1.13 करोड़ | ₹14.50 लाख |
Defender 110 3.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल X-Dynamic HSE | ₹1.18 करोड़ | ₹1.52 करोड़ | ₹34 लाख |
Defender 110 3.0-लीटर डीजल X-Dynamic HSE | ₹1.18 करोड़ | ₹1.52 करोड़ | ₹34 लाख |
भारत में Defender की लोकल असेंबली का सबसे बड़ा फायदा इसकी कीमत में देखने को मिला है। CKD मॉडल पर लागू होने वाली कम इंपोर्ट ड्यूटी के कारण कंपनी SUV की कीमत घटाने में सफल रही है। वेरिएंट और स्पेसिफिकेशन के आधार पर इसकी कीमत में 14.50 लाख रुपये से लेकर 34 लाख रुपये तक की कमी की गई है।
हालांकि, पुरानी कीमतों में शामिल कुछ ऑप्शनल फीचर्स को अब स्टैंडर्ड बनाया गया है। इसलिए नई और पुरानी कीमतों की तुलना करते समय इन अतिरिक्त सुविधाओं को भी ध्यान में रखना जरूरी है।
चुनिंदा वेरिएंट ही भारत में असेंबल होंगे
फिलहाल भारत में Defender की लोकल असेंबली केवल 110 के X-Dynamic HSE वेरिएंट तक सीमित है। वहीं, Defender 130, Defender 90 और Defender Octa जैसे मॉडल अभी भी CBU रूट के जरिए भारत में बेचे जाएंगे। इन मॉडलों की बिक्री अपेक्षाकृत कम होने के कारण कंपनी ने फिलहाल इन्हें भारत में असेंबल करने के बजाय पूरी तरह निर्मित यूनिट के रूप में आयात करने का ऑप्शन बरकरार रखा है।
कम हो सकता है वेटिंग पीरियड
भारत में लोकल असेंबली शुरू होने से Defender की उपलब्धता में सुधार होने की संभावना है। इससे ग्राहकों को SUV की डिलीवरी के लिए कम इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, वेटिंग पीरियड में वास्तविक कमी कितनी होगी, इसकी कोई निश्चित जानकारी उपलब्ध नहीं है। कीमत में आई बड़ी कटौती और भारत में असेंबली की शुरुआत से Defender की भारतीय लग्जरी SUV बाजार में स्थिति और मजबूत हो सकती है।