
साउथ सुपरस्टार थलपति विजय
Thalapathy Vijay Box Office Track Record: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म जन नेता सिनेमाघरों में जबरदस्त प्रदर्शन करती नजर आ रही है. फिल्म की रिलीज को आज दूसरा दिन है और इसके ओपनिंग डे कलेक्शन के आंकड़े भी आ चुके हैं. फैंस अपने फेवरेट सुपरस्टार थलपति विजय को शानदार फेयरवेल देते नजर आ रहे हैं. ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने 80 करोड़ रुपये के करीब कमाकर दिखा दिए. इस फिल्म के भी ब्लॉकबस्टर होने की उम्मीद जताई जा रही है. वहीं थलपति विजय की जन नेता फिल्म से पहले के उनके ट्रैक रिकॉर्ड की बात करें तो साउथ सुपरस्टार ने अपने करियर में खूब ब्लॉकबस्टर्स दी हैं. लेकिन फ्लॉप भी कम नहीं दी हैं.
तीन दशक के करियर में थलपति विजय ने कई सारी सक्सेसफुल फिल्में दी हैं. उनकी कुछ फिल्मों ने तो अपनी कमाई से चौंकाया भी है. लेकिन थलपति विजय ने लगातार कई सारी फ्लॉप फिल्मों में भी काम किया है. अगर देखा जाए तो एक्टर के फिल्मी सफर की शुरुआत विफलताओं के साथ ही हुई थी. वहीं कुछ सालों के बाद उन्हें सफलता मिलने लग गई थी. अब जब एक्टर ने अपने फिल्मी करियर के अंत की घोषणा कर ही दी है तो ऐसे में आइए जानते हैं कि थलपति विजय के करियर की हिट और फ्लॉप फिल्में कितनी हैं और उनके करियर का ट्रैक रिकॉर्ड कैसा रहा है .
32 साल में की 69 फिल्में
थलपति विजय ने अपने करियर में 69 फिल्में की हैं. मतलब 1 साल में वे करीब 2 फिल्में करते नजर आए. मगर करियर की शुरुआत में उन्हें लगातार विफलताएं मिलीं. एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड एक्टर के तौर पर साल 1984 में वेट्री फिल्म से की थी. इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया था. एक्टर ने 5-6 फिल्में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर कीं. इसके बाद ‘नालाय्या थेरपू’ फिल्म से उन्होंने लीड एक्टर के तौर पर अपना डेब्यू किया. लेकिन शुरुआत में उन्हें काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा. Imdb की रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर की शुरू की 7 फिल्मों में 6 फ्लॉप थीं और एक एवरेज रही थी. वहीं कोयंबटूर मप्पीलाई फिल्म उनके करियर की पहली हिट फिल्म थी.
ये भी पढ़ें- The Odyssey: क्रिस्टोफर नोलन की द ओडिसी ने भारत में जड़ा शतक, 7 दिन बाद भी नहीं थम रहा तूफान, अब कितने कमाए?
कितनी हिट्स और कितनी फ्लॉप्स दीं?
थलपति विजय ने अपने करियर में कई बड़ी फिल्मों में काम किया. एक्टर ने कई सारी हिट फिल्में भी दीं और कई फ्लॉप्स भी दीं. IMDb की रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने अपने करियर में 69 फिल्मों में काम किया है. इसमें से उन्होंने 22 फ्लॉप फिल्में दी हैं. लेकिन एक्टर ने इसी दौरान ही 18 ब्लॉकबस्टर फिल्में भी दी हैं जो बताता है कि वे बॉक्स ऑफिस के कितने बड़े खिलाड़ी हैं. 69 फिल्मों में से 18 अगर ब्लॉकबस्टर हो जा रही हैं तो इसका साफ मतलब है कि आपकी 4 में से एक फिल्म तो ब्लॉकबस्टर ही जा रही है. उन्होंने इसके अलावा 10 एवरेज, 9 हिट और 9 सुपरहिट फिल्में भी दीं. वहीं अभी उनकी फाइनल फिल्म जन नेता का परिणाम इसमें जुड़ना बाकी है.
जन नेता ने कितनी कमाई कर ली?
साउथ की फिल्म जन नेता की बात करें तो इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर काफी अच्छा कलेक्शन कर के दिखाया है. इसने सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 42.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं दूसरी तरफ फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 50.28 करोड़ रुपये की कमाई कर के दिखा दी है. इस फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने रिपोर्ट्स के मुताबिक विदेशों से 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं इस लिहाज से फिल्म का ओपनिंग डे का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 80.28 करोड़ रुपये का रहा है.

पुनीत उपाध्याय
पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.
Read More