90 के दशक के एक कल्ट क्लासिक गाने को रीमेक किया गया है। गाने को अलका याग्निक (Alka Yagnik) और इला अरुण (Ila Arun) ने ही आवाज दी है। ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90s के दौर में बॉलीवुड ने हमें कई ऐसे गाने दिए जो आज कल्ट क्लासिक कहलाते हैं। इन दिनों उन्हीं सारे गानों का रिमिक्स भी क्रिएट किया जा रहा है जिनमें कुछ ऐसे गाने भी हैं जो सुपरहिट बन गए। लेकिन फिर भी ओरिजनल गानों की बात ही कुछ और होती है।
आज हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वो राणा जी 2.0 (Rana Ji 2.0) है। इसमें माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) नजर आएंगी। हाल ही में इसका टीजर रिलीज किया गया जिसमें माहिरा शर्मा अपने लटके झटकों से सभी को अपना दीवाना बना रही हैं। वहीं उनकी कमर का टैटू एकदम बवाल लग रहा है।
बॉलीवुड में बनाए गए कई गानों के रीमेक
रीमेक वर्जन में सिंगर्स अलका याग्निक (Alka Yagnik) और इला अरुण का ही हैं लेकिन इसका संगीत तनिष्क बागची ने दिया है। कुमारी तौरानी इसके प्रोड्यूसर हैं और जाने माने कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने इसे कोरियोग्राफ किया है। हालांकि कुछ लोगों को रीमेक वर्जन का टीजर कुछ खास पसंद नहीं आया और वो इस पर खूब कमेंट कर रहे। एक ने कहा- 'राणा जी, सिर्फ एक हो सकते हैं और वो अमरीश पुरी हैं।' दूसरे ने लिखा - 'बैक टू बैक अलका याग्निक के गानों का रीमेक?'
साल 1995 में आया था ओरिजनल गाना
ओरिजनली ये गाना साल 1995 की फिल्म करण अर्जुन (Karan Arjun) का है। इस फिल्म में सलमान खान (Salman Khan) और शाह रुख खान (Shah rukh Khan) लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे। 'मुझको राणा जी माफ करना' (Mujhko Rana Ji Maaf Karna) को ममता कुलकर्णी पर फिल्माया गया था। इस गाने को अलका याग्निक (Alka Yagnik) और इला अरुण (Ila Arun) ने गाया है और संगीत राजेश रोशन (Rajesh Roshan) ने दिया है।
-1784989636429.jpg)
अब इसके रीमेक वर्जन में ओरिजिनल सितारे अलका याग्निक और इला अरुण की पुरानी यादों को फिर से ताजा कर दिया है। राणा जी 2.0 का पूरा गाना 27 जुलाई को टिप्स ऑफिशियल के पेज पर रिलीज होगा।
यह भी पढ़ें- पहली बार की मोहब्बत को बयां करता है यह गाना, अलका और कुमार सानू ने दी आवाज; आज भी क्लासिक है सॉन्ग
यह भी पढ़ें- बारिश में बना था आमिर-रानी का वो कल्ट गाना, 28 साल बाद आया उसका रीमेक; कुमार सानू-अलका याग्निक ने दी आवाज