world-news

बालाघाट: दाल मिल स्थापना हेतु 30 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

August 27, 2026

बालाघाट: दाल मिल स्थापना हेतु 30 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

27 अगस्त 2026, बालाघाट: बालाघाट: दाल मिल स्थापना हेतु 30 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित – दलहनों में आत्मनिर्भरता मिशन अंतर्गत वर्ष 2026-27 में दलहन फसलों के उत्पादन एवं प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग यूनिट (दाल मिल) की स्थापना हेतु पात्र हितग्राहियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

उप संचालक कृषि श्री फूल सिंह मालवीय ने बताया कि इस योजना के तहत कृषक, उद्यमी, व्यक्ति, एफ.पी.ओ., सी.एल.एफ., पंजीकृत अन्य उपक्रम एवं पैक्स समितियां आवेदन कर सकती हैं। पात्र हितग्राहियों को प्रोजेक्ट प्रस्ताव के अंतर्गत दाल मिल तथा गोदाम/भंडारण निर्माण हेतु परियोजना लागत का अधिकतम 33 प्रतिशत अथवा अधिकतम 25 लाख रुपये, जो भी कम हो, वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

इच्छुक हितग्राही संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी के पोर्टल www.chc.mpdage.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। 15 जुलाई 2026 से 30 अगस्त 2026 तक प्राप्त आवेदन ही मान्य होंगे। आवेदकों को निर्धारित धरोहर राशि का डिमांड ड्राफ्ट उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास के नाम से जमा करना होगा तथा उसकी स्कैन कॉपी ऑनलाइन आवेदन के साथ अपलोड करना अनिवार्य रहेगा। सामान्य वर्ग एवं संस्थागत आवेदकों के लिए 1 लाख रुपये तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिला आवेदकों के लिए 50 हजार रुपये धरोहर राशि निर्धारित की गई है।

योजना के माध्यम से दलहनी फसलों के मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण क्षमता में वृद्धि, बेहतर बाजार उपलब्धता, किसानों की आय में वृद्धि तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। पात्र आवेदकों की जिलेवार प्राथमिकता सूची कंप्यूटरीकृत लॉटरी प्रणाली के माध्यम से 1 सितम्बर 2026 को पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture