Aug 30, 2026 10:55 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

भारतीय मार्केट में ऑफ-रोडिंग गाड़ियों के दीवानों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, देसी कार निर्माता कंपनी महिंद्रा अपनी पॉपुलर 3-डोर थार के नए फेसलिफ्ट मॉडल पर तेजी से काम कर रही है।

महिंद्रा थार फेसलिफ्ट टेस्टिंग
केवल
₹13,100/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
भारतीय मार्केट में ऑफ-रोडिंग गाड़ियों के दीवानों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, देसी कार निर्माता कंपनी महिंद्रा अपनी पॉपुलर 3-डोर थार के नए फेसलिफ्ट मॉडल पर तेजी से काम कर रही है। हाल ही में इस अपकमिंग SUV को टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर देखा गया है। इसकी तस्वीरों ने कार लवर्स की उत्सुकता काफी बढ़ा दी है। हालांकि, कंपनी ने अक्टूबर, 2025 में भी इस गाड़ी को हल्के-फुल्के अपडेट्स के साथ पेश किया था। लेकिन न्यूज वेबसाइट ऑटोकार इंडिया के अनुसार, इस बार का बदलाव काफी बड़ा होने वाला है। आइए जानते हैं नई थार में होने वाले इन बड़े बदलावों के बारे में विस्तार से।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 5.65 - 11.13 लाख
₹ 66.1 - 71.8 लाख
₹ 60.55 - 63.5 लाख
₹ 53 लाख
₹ 67.59 - 74.5 लाख
₹ 7.4 - 14.4 लाख
कुछ ऐसी होगी नई थार की डिजाइन
हालिया स्पाई तस्वीरों पर नजर डालें तो नई थार 3-डोर के फ्रंट डिजाइन में जबरदस्त कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इस बार नजर आई गाड़ी में बिल्कुल अलग 5-स्लॉट वाली नई ग्रिल देखने को मिली है। इसके दाएं तरफ बैजिंग के लिए जगह दी गई है। ग्रिल के इन दो अलग-अलग डिजाइन्स को देखकर माना जा रहा है कि कंपनी इसे अलग-अलग वैरिएंट्स या स्पेशल एडिशन में लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा, कार में नए डिजाइन वाले 5-स्पोक अलॉय व्हील्स भी मिलेंगे।
केबिन में भी मिलेगा बड़ा अपडेट्स
केबिन के अंदर और ड्राइविंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इस बार कंपनी कुछ बड़े तकनीकी अपडेट देने की तैयारी में है। सबसे बड़ा बदलाव इसके स्टीयरिंग सिस्टम में देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो नई थार में पुराने हाइड्रोलिक सेटअप की जगह नया इलेक्ट्रॉनिक पावर स्टीयरिंग (EPS) दिया जा सकता है। इससे न सिर्फ तंग गलियों और शहर के हैवी ट्रैफिक में गाड़ी चलाना बेहद आसान हो जाएगा, बल्कि लंबी दूरी के सफर में भी ड्राइवर को कम थकान महसूस होगी। इसके साथ ही इंटीरियर में कुछ नए फीचर्स और नया केबिन थीम भी दिया जा सकता है।
पावरट्रेन में नहीं होगा बदलाव
पावरट्रेन की बात करें तो महिंद्रा इसमें मौजूदा ऑप्शंस को ही बरकरार रखेगी। गाड़ी में 119bhp पावर वाला 1.5-लीटर डीजल, 132bhp पावर वाला 2.2-लीटर डीजल और 152bhp पावर वाला 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता रहेगा। ट्रांसमिशन के लिए सभी इंजनों में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा। इसके अलावा, 2.2-लीटर डीजल और 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 4x4 का ऑप्शन भी मौजूद रहेगा। जबकि 1.5-लीटर इंजन सिर्फ 4x2 (RWD) सेटअप के साथ आएगा।
कब हो सकती है लॉन्च?
कंपनी ने अभी तक इस नई 3-डोर थार फेसलिफ्ट की आधिकारिक लॉन्च टाइमलाइन या तारीख का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, गाड़ियों के शौकीन और ऑफ-रोडर्स इस नए अवतार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिस तरह से इसमें बड़े कॉस्मेटिक और तकनीकी बदलाव किए जा रहे हैं, उससे यह तय माना जा रहा है कि नई थार की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा होगी। जानकारी के लिए बता दें कि इस समय भारतीय मार्केट में महिंद्रा थार 3-डोर की एक्स-शोरूम कीमत 10.32 लाख रुपये से शुरू होकर 18 लाख रुपये तक जाती है।
