world-news

सहारनपुर में विवाहिता से दहेज उत्पीड़न: सास-मामा ससुर पर देह व्यापार के लिए दबाव और दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, पति समेत 3 पर FIR - Saharanpur News

August 27, 2026

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Saharanpur
  • Saharanpur Dowry Harassment Case | Woman Alleges Prostitution Attempt

सहारनपुर में विवाहिता से दहेज उत्पीड़न:सास-मामा ससुर पर देह व्यापार के लिए दबाव और दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, पति समेत 3 पर FIR

तारिक सिद्दीक़ी| सहारनपुर1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सहारनपुर के कुतुबशेर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति, सास और मामा ससुर पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, देह व्यापार के लिए दबाव बनाने और दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने गुरुवार सुबह आठ बजे महिला की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना कुतुबशेर निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 8 फरवरी 2017 को बलप्रीत सिंह उर्फ बबलू से हुई थी। उनका आठ वर्षीय बेटा है,जो फिलहाल अपने पिता के पास है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही सास बबली और मामा ससुर गुरुचरण सिंह दहेज में कार और नकदी की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे।

परिजनों ने उसकी गृहस्थी बचाने के लिए करीब चार लाख रुपये दिए, लेकिन ससुराल पक्ष की मांगें खत्म नहीं हुईं। बाद में उससे कार और पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की जाने लगी।

पति बलप्रीत सिंह काम के बहाने दिल्ली में रहने लगा। इसके बाद सास बबली और मामा ससुर गुरुचरण सिंह ने विशाखा पर देह व्यापार के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि दोनों बाहरी लोगों को घर भेजकर उसके साथ गलत काम कराने का प्रयास करते थे। विरोध करने पर उसे गाली-गलौज और मारपीट का सामना करना पड़ता था।

महिला का दावा है कि उसे यह तक कहा गया कि यदि घर में रहना है तो देह व्यापार करना पड़ेगा। उसने आरोप लगाया कि 17 जून की रात करीब नौ बजे वह घर में अकेली थी। इसी दौरान गुरुचरण सिंह बिजली की तार ठीक करने के बहाने उसके कमरे में आया। आरोप है कि उसने पीछे से पकड़कर उसे बेड पर गिरा दिया और कपड़े फाड़कर दुष्कर्म का प्रयास किया।

महिला के शोर मचाने पर आरोपी गुरुचरण सिंह मौके से भाग गया। घटना की जानकारी सास बबली को देने पर उसने भी धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो जान से मरवा देगी। पति को घटना बताने पर वह बच्चे को अपने साथ ले गया और कथित तौर पर दूसरी शादी करने की बात कही।

.

खबरें और भी हैं...

  • अग्निवीर भर्ती रैली में 665 अभ्यर्थी रनिंग परीक्षा में सफल: सहारनपुर में बुलंदशहर और गाजियाबाद के 880 युवाओं ने दी दौड़

    सहारनपुर में बुलंदशहर और गाजियाबाद के 880 युवाओं ने दी दौड़|सहारनपुर,Saharanpur - Dainik Bhaskar0:56
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सहारनपुर में किराए पर दी कार नहीं लौटाई, FIR: 30 हजार रुपए महीना तय था किराया, जीपीएस से देवबंद-झबरेड़ा में मिली लोकेशन

    30 हजार रुपए महीना तय था किराया, जीपीएस से देवबंद-झबरेड़ा में मिली लोकेशन|सहारनपुर,Saharanpur - Dainik Bhaskar0:42
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सहारनपुर में बुजुर्ग को रॉड-लाठी से पीटा: पैर तोड़ने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

    पैर तोड़ने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज|सहारनपुर,Saharanpur - Dainik Bhaskar0:40
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सहारनपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, 2 युवकों की मौत: एक की मौके पर, दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा; हेलमेट नहीं पहना था

    एक की मौके पर, दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा; हेलमेट नहीं पहना था|सहारनपुर,Saharanpur - Dainik Bhaskar0:50
    • कॉपी लिंक

    शेयर