भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी है। मध्यप्रदेश से आशीष झाला को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है, जबकि भक्ति शर्मा और गजेंद्र सिंह तोमर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्य
.
सात राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के सात पदों पर जम्मू-कश्मीर की विधायक शगुन परिहार, उत्तर प्रदेश के निखिल मणि तिवारी, नगालैंड के अरविंद दमानी, तेलंगाना की मालोथ कोमली नाइक, बिहार के राज राजेंद्र सिंह, पश्चिम बंगाल के विधायक सौमेन कर और छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग को नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रीय महामंत्री के तीन पदों पर ओडिशा की अर्पिता अपरजिता बड़जेना, उत्तर प्रदेश के हर्ष वर्धन सिंह और आंध्र प्रदेश के मित्तल वामशी कृष्णा को जिम्मेदारी दी गई है।
आशीष झाला राष्ट्रीय मंत्री, भक्ति शर्मा और गजेंद्र तोमर सदस्य
मध्यप्रदेश के आशीष झाला को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। वहीं, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों की सूची में मध्यप्रदेश से भक्ति शर्मा और गजेंद्र सिंह तोमर को शामिल किया गया है। इनके अलावा अलग-अलग राज्यों से 32 अन्य नेताओं को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है।
राष्ट्रीय मंत्री के पद पर असम के बिस्वजीत खांड, महाराष्ट्र की सयाली रघुनाथ कुलकर्णी, राजस्थान के हिमांशु शर्मा, पंजाब के सरदार अरमानजोत बराड़, झारखंड के अमन यादव और बिहार के राहुल झा को भी नियुक्त किया गया है।
कोषाध्यक्ष और कार्यालय प्रभारियों की नियुक्ति
उत्तर प्रदेश के विनीत वत्स त्यागी को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और राजस्थान के देवव्रत सिंह राजावत को राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है। गुजरात के ध्रुव पंडित को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी और दिल्ली के मोहित सोनी को राष्ट्रीय कार्यालय सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
नीति, मीडिया और सोशल मीडिया की जिम्मेदारी
तेलंगाना की अखिला बंदम को नीति एवं शोध प्रभारी नियुक्त किया गया है। गुजरात के रंगम त्रिवेदी, तेलंगाना के कमल मदीशेट्टी और हरियाणा की डॉ. रमा बल्हारा को नीति एवं शोध सह-प्रभारी बनाया गया है।
बिहार के हिमांशु यादव मीडिया प्रभारी होंगे। दिल्ली की शिवानी सिंह, हिमाचल प्रदेश के अतुल ठाकुर और दिल्ली के विश्व बसोया को मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। दिल्ली की अपूर्वा सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी और बिहार के मानवेंद्र चौहान को सोशल मीडिया सह-प्रभारी बनाया गया है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 34 सदस्यों को जगह
राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए जारी सूची में अंडमान-निकोबार से टी. हरीश कुमार, अरुणाचल प्रदेश से ताना ओपु, बिहार से विधायक मैथिली ठाकुर और विनीत कुशवाहा, छत्तीसगढ़ से अनमोल झा, दिल्ली से मोहित नागर, दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव से सिद्धार्थ शुक्ला, गुजरात से पार्थ केशवभाई माधानी और राकेश चौधरी को सदस्य बनाया गया है।
हरियाणा से पर्व शर्मा, हिमाचल प्रदेश से प्रज्वल बस्टा, जम्मू-कश्मीर से जुबैर अहमद गनी, कर्नाटक से रश्मि सामंत, केरल से ऋषभ मोहन नायर और दिनिल दिनेश, लद्दाख से ताशी शेरिंग जोतक, मध्यप्रदेश से भक्ति शर्मा और गजेंद्र सिंह तोमर, महाराष्ट्र से वीरेंद्र पृथ्वीराज पाटिल और गुरुदित सिंह वोहरा को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
इसके अलावा मणिपुर से देश राज युमनम, मेघालय से अब्की ए संगमा, पुडुचेरी से सैंथिलकुमार, पंजाब से प्रिया शर्मा, राजस्थान से भवानी शंकर कुमावत और सुनील बिश्नोई, तेलंगाना से सिंधु रेड्डी कामिरेड्डी, त्रिपुरा से शिशिर भौमिक, उत्तर प्रदेश से शक्ति सिंह, सतेंद्र अवाना, राहुल तिवारी, शैलेन्द्र मौर्य और निर्मल तंवर भाटी तथा पश्चिम बंगाल से अंकिता विश्वास को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है।