Jul 25, 2026 08:21 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
इलेक्ट्रिक और प्रीमियम टू-व्हीलर मार्केट में 'पियाजियो' (Piaggio) ने अपनी बिक्री से तहलका मचा दिया है। बता दें कि कंपनी ने जून, 2026 में 3,741 यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की है।

वेस्पा पियाजियो टू-व्हीलर बिक्री जून 2026
केवल
₹24,036/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
इलेक्ट्रिक और प्रीमियम टू-व्हीलर मार्केट में 'पियाजियो' (Piaggio) ने अपनी बिक्री से तहलका मचा दिया है। कंपनी ने जून, 2026 में 3,741 यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की है। इस दौरान पियाजियो की कुल बिक्री में सालाना आधार पर 49 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले यानी जून, 2025 में यह आंकड़ा सिर्फ 2,513 यूनिट्स का था। वहीं, मासिक आधार पर भी गाड़ियों की बिक्री में 8 पर्सेंट की मजबूत बढ़ोतरी हुई है। आइए जानते हैं कंपनी के अलग-अलग ब्रांड्स और मॉडल्स की बिक्री के बारे में विस्तार से।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 1.5 लाख
₹ 79,699 - 1.06 लाख
₹ 1.15 - 1.71 लाख
₹ 1.55 लाख
वेस्पा ने बनाई मजबूत पकड़
पियाजियो की कुल बिक्री में सबसे बड़ा योगदान इसके पॉपुलर ब्रांड 'वेस्पा' का रहा है। बता दें कि जून, 2026 में वेस्पा स्कूटरों की 2,431 यूनिट्स बिकी हैं। यह कंपनी की कुल बिक्री का लगभग 65 पर्सेंट हिस्सा है। इस दौरान वेस्पा की बिक्री में सालाना आधार पर 56 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई है। जबकि ठीक एक साल पहले यानी जून, 2025 में यह आंकड़ा 1,558 यूनिट्स था।
अप्रिलिया मॉडल्स की मांग जारी
कंपनी के स्पोर्ट्स ब्रांड 'अप्रिलिया' के स्कूटरों को भी ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अप्रिलिया SR125 ने जून, 2026 में 483 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। इस दौरान अप्रिलिया SR125 की बिक्री सालाना आधार पर 7 पर्सेंट बढ़ गई। वहीं, अप्रिलिया SR150 की 507 यूनिट्स बिकी हैं। बता दें कि इस दौरान अप्रिलिया SR150 की बिक्री में सालाना आधार पर 50 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई।
तुओनो की बिक्री में भारी उछाल
प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट में 'तुओनो' बाइक ने सबसे ज्यादा चौंकाया है। बता दें कि जून, 2026 में तुओनो की 79 यूनिट्स बिकी हैं। जबकि पिछले साल जून, 2025 और मई, 2026 दोनों ही महीनों में इसकी सिर्फ 31-31 यूनिट्स ही बिकी थीं। इस तरह तुओनो ने सालाना और मासिक दोनों ही आधार पर 155 पर्सेंट की भारी-भरकम बढ़ोतरी दर्ज की है।
RS बाइक का बेहतरीन प्रदर्शन
कंपनी की स्पोर्ट्स बाइक 'आरएस' (RS) का प्रदर्शन भी शानदार रहा है। बता दें कि जून, 2026 में अप्रिलिया आरएस की कुल 241 यूनिट्स बिकी हैं। जबकि पिछले साल जून, 2025 में यह आंकड़ा 135 यूनिट्स था। इस दौरान सालाना आधार पर इस बाइक की बिक्री में 79 पर्सेंट की जबरदस्त सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अपने प्रीमियम लुक्स और दमदार इंजन के चलते पियाजियो के ये मॉडल्स बाजार में दूसरी विदेशी और भारतीय कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
दमदार फीचर्स से लैस हैं वेस्पा
पियाजियो के वेस्पा स्कूटर अपनी क्लासिक इटालियन स्टाइलिंग और ऑल-स्टील मोनोकॉक बॉडी के लिए जाने जाते हैं। इनमें 125cc और 150cc के पावरफुल आई-गेट (i-Get) इंजन मिलते हैं, जो बेहतरीन राइडिंग एक्सपीरियंस देते हैं। सेफ्टी के लिए वेस्पा में फ्रंट डिस्क ब्रेक, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) या सीबीएस, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी हेडलैंप्स और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट जैसे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं।

