सीएम भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित इस वृक्षारोपण अभियान में डिप्टी सीएम, नगर विकास मंत्री, महापौर, मुख्य सचिव और नगर आयुक्त सहित कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सहभागिता की.
सीएम भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित इस वृक्षारोपण अभियान में डिप्टी सीएम, नगर विकास मंत्री, महापौर, मुख्य सचिव और नगर आयुक्त सहित कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सहभागिता की.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/13/ahmedabad-creates-guinness-world-record-by-planting-more-than-3-lakh-trees-in-one-hour-2026-07-13-00-07-32.jpg)
Guinness World Record
गुजरात सरकार की पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास की प्रतिबद्धता को नई पहचान मिली है. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की हरियाली लोकसभा पहल के तहत अहमदाबाद नगर निगम एएमसी ने एक घंटे में 3.61 लाख पौधे लगाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. इस एतिहासिक अभियान का आयोजन अहमबादाब के भाडाज क्षेत्र में करीब 91,006 वर्गमीटर क्षेत्र में आयोजित किया गया है. जिसमें 25 हजार से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लिया.
सीएम भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित इस वृक्षारोपण अभियान में डिप्टी सीएम, नगर विकास मंत्री, महापौर, मुख्य सचिव और नगर आयुक्त सहित कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सहभागिता की. अभियान के दौरान, मियावाकी तकनीक से 35 देशी प्रजातियों के पौधे लगाए गए, जिससे कम वक्त में घना और टिकाऊ वन विकसित करने की दिशा में अहम कदम उठाया गया.
अभिनंदन अहमदाबाद! 🌳✨
भाड़ज में मात्र एक घंटे में मियावाकी पद्धति से 3.61 लाख से अधिक पौधे लगाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए @AmdavadAMC की पूरी टीम और इस महाअभियान में शामिल हुए 25,000 से अधिक उत्साही नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं व वॉलंटियर्स को बहुत-बहुत बधाई।
यह… pic.twitter.com/YhRN0tORwh
— Bhupendra Patel (@Bhupendrapbjp) July 12, 2026
तापमान नियंत्रित करने में पौधों की अहम भूमिका
अभियान में अहमदाबाद नगर निगम के विभिन्न विभागों, स्कूल बोर्ड, एनसीसी, बीएपीएस संस्था, क्रेडाई, शैक्षणिक संस्थानों और स्वयंसेवी संगठनों ने एक्टिव भूमिका निभाई है. बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता ने इसे जनआंदोलन का रूप दिया. राज्य सरकार का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण के साथ शहरों को अधिक हरित, स्वच्छ और जलवायु परिवर्तन के अनुकूल बनाना है. पौधे आने वाले वर्षों में जैव विविधता बढ़ाने, वायु प्रदूषण कम करने कार्बन अवशोषण बढ़ाने और तापमान नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाएंगे.
हरित वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल
गुजरात सरकार और अहमदाबाद नगर निगम का ये अभियान सिर्फ विश्व रिकॉर्ड तक सीमित नहीं है, ये आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, स्वस्थ और हरित वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल है. यह उपलब्धि अहमदाबाद को वैश्विक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने वाली साबित हुई है.
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें