Mohanlal Praise Ajay Devgn Drishyam 3: अजय देवगन ने दृश्यम 3 की रिलीज से पहले बताया कि उन्होंने मोहनलाल से फिल्म को देखने के लिए कहा था लेकिन वह नहीं देख पाए. अब हाल ही में मोहनलाल ने दृश्यम 3 देखी और इसकी खुलकर तारीफ की.
Mohanlal Praise Ajay Devgn Drishyam 3: अजय देवगन ने दृश्यम 3 की रिलीज से पहले बताया कि उन्होंने मोहनलाल से फिल्म को देखने के लिए कहा था लेकिन वह नहीं देख पाए. अब हाल ही में मोहनलाल ने दृश्यम 3 देखी और इसकी खुलकर तारीफ की.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/13/drishyam-3-2026-10-13-13-05-51.png)
Mohanlal Praise Ajay Devgn Drishyam 3: मलयालम स्टार मोहनलाल और बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की दृश्यम फ्रेंचाइजी (Drishyam Franchise) फिल्म लोगों की सबसे फेवरेड फ्रेंचाइजी में शुमार हो गई है और इसमें कोई दोराय नहीं है. इसी साल मई में मोहनलाल की दृश्यम 3 आई थी. जिसे लोगों का खूब प्यार मिला. इसके बाद 2 अक्टूबर को अजय देवगन की दृश्यम 3 (Drishyam 3) रिलीज हुई. इस फिल्म ने शानदार ओपनिंग की. फिल्म की चारों-ओर तारीफ सुनने को मिल रही है. फिल्म रिलीज होने से पहले खबर आई थी कि अजय देवगन ने मोहनलाल से अपनी फिल्म दृश्यम 3 को देखने के लिए कहा था लेकिन वह उस समय नहीं देख पाए थे. अब हाल ही में उन्होंने फिल्म देखने के बाद खुलकर तारीफ की है.
मोहनलाल ने की दृश्यम 3 की तारीफ
मोहनलाल ने फिल्म देखने के बाद दृश्यम 3 टीम के लिए खास मैसेज शेयर किया. उन्होंने कहा, 'मैंने ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ देखी. जिस तरह से उन्होंने इस पसंदीदा कहानी को शानदार अंत तक पहुंचाया, उससे मैं सच में इम्प्रेस हूं.' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि फिल्म की टीम ने एक बेहद पसंद की जाने वाली कहानी को कितने शानदार ढंग से अंजाम तक पहुंचाया है. एक्टर ने अभिषेक पाठक, कुमार मंगत पाठक, अजय देवगन और पूरी कास्ट और क्रू को इतने बेहतरीन काम के लिए बधाई दी.
स्टूडियोज18 ने शेयर किया वीडियो
मलयालम स्टार के इस बयान के बाद फिल्म के सस्पेंस को लेकर चर्चा और तेज हो गई है. मलयालम 'दृश्यम' के दर्शकों के लिए जॉर्जकुट्टी का किरदार काफी खास रहा है. यही वजह है कि हिंदी वर्जन की स्टोरी को लेकर उनका रिएक्शन काफी अहम माना जा रहा है. वहीं, प्रोडक्शन हाउस स्टार स्टूडियोज18 ने मोहनलाल का वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया. उन्होंने लिखा, 'आपकी तारीफ के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, मोहनलाल सर.'
मलयालम दृश्यम से अलग क्यों रखी गई स्क्रिप्ट
अजय देवगन ने दृश्यम 3 की स्क्रिप्ट को लेकर खुलासा किया था कि क्यों हिंदी वर्जन के तीसरे पार्ट को मलयालम की दृश्यम से अलग रखा गया. अजय देवगन ने कहा, 'ओरिजिनल फिल्म में अक्षय खन्ना का किरदार वैसा नहीं था, लेकिन तीसरे पार्ट की स्क्रिप्ट पूरी तरह से नई है. ये दोनों फिल्में एक-दूसरे से बहुत अलग हैं. अभिषेक और लेखकों ने पिछले लगभग दो सालों से स्क्रिप्ट पर इतनी मेहनत की है कि यह सचमुच बहुत रोमांचक है. जिस तरह से स्क्रिप्ट तैयार हुई है और अभिषेक ने फिल्म बनाई है, मुझे लगता है कि यह शानदार बनी है. तभी हमने तय किया कि यही इसका समापन होना चाहिए.'
ये भी पढ़ें: रणबीर कपूर की 'Ramayana' में अनुपम खेर की एंट्री, जटायु के किरदार को देंगे अपनी आवाज
बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन कर रही दृश्यम 3
'दृश्यम 3' जब से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, इसकी एक तरफा आंधी चल रही है. थिएटर में लोग फिल्म को बड़ी संख्या में देखने के लिए जा रहे हैं. रिलीज के साथ ही फिल्म ने कमाई की रफ्तार पकड़ रखी है और पहले हफ्ते में ही इसने 245 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था. बता दें कि ओननिंग डे पर 62 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत करने वाली इस क्राइम थ्रिलर का जलवा दूसरे वीकेंड में भी बरकरार रहा. फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन 14.50 करोड़ रुपये कमाए, वहीं 9वें दिन इसकी कमाई बढ़कर 26.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. इसके बाद 10वें दिन भी फिल्म ने 22.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं, 11वें दिन यानी दूसरे मंडे की कमाई की बात करें तो वो 6.25 करोड़ रुपये की रही. इसी के साथ फिल्म की इंडिया में नेट कमाई 315 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 500 करोड़ के आसपास हो गया है.
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
