world-news

हिसार में नशीली दवाओं समेत महिला तस्कर गिरफ्तार: 3 दिन पहले बेटा पकड़ा गया था, हजारों नशीली गोलियां बरामद - Hisar News

September 21, 2026

हिसार4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
हिसार में CIA टीम की गिरफ्त में नशा बेचने की आरोपी महिला। - Dainik Bhaskar

हिसार में CIA टीम की गिरफ्त में नशा बेचने की आरोपी महिला।

नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हिसार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। CIA मिल गेट की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर चंदन नगर से एक महिला तस्कर को नशीली गोलियों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आरोपी महिला के कब्जे से एल्प्राजोलम की कुल 2,130 टैबलेट बरामद हुई हैं, जिनका कुल वजन 377.01 ग्राम है। CIA मिल गेट प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगदीश ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक महिला भारी मात्रा में नशीली गोलियां लेकर जा रही है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने चंदन नगर क्षेत्र में घेराबंदी की और आरोपी महिला भगवती पत्नी भरत सिंह को काबू किया। जब उसके हाथ में लिए सफेद रंग के थैले की नियमानुसार तलाशी ली गई, तो उसमें से 213 पत्ते (कुल 2,130 टैबलेट) नशीली एल्प्राजोलम बरामद हुईं।

पुलिस ने 3 दिन पहले बेटे जोगिंद्र को किया था गिरफ्तार।

पुलिस ने 3 दिन पहले बेटे जोगिंद्र को किया था गिरफ्तार।

मां-बेटा दोनों चला रहे थे ड्रग नेटवर्क

मामले की जांच में एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। CIA प्रभारी ने बताया कि महज दो दिन पहले, यानी 19 सितंबर को आरोपी महिला का बेटा जोगिंद्र सिंह भी 150 एल्प्राजोलम टैबलेट के साथ पकड़ा गया था। पुलिस अब दोनों मामलों के आपसी कनेक्शन और पूरे परिवार द्वारा चलाए जा रहे ड्रग सप्लाई नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

CIA प्रभारी जगदीश ने बताया-

QuoteImage

आरोपी महिला के खिलाफ थाना सदर हिसार में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशीली गोलियों की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसमें कौन-कौन से सप्लायर शामिल हैं।

QuoteImage

एसपी बोले- तस्करों की सप्लाई चेन तोड़ेंगे

हिसार एसपी सिद्धांत जैन का कहना है कि जिले में नशे की तस्करी और अवैध बिक्री करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का मुख्य लक्ष्य सिर्फ फुटकर बेचने वालों को पकड़ना नहीं, बल्कि नशे की सप्लाई करने वाले मुख्य सोर्स और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना है।

कमर्शियल मात्रा में नशीली दवाओं की बरामदगी बेहद गंभीर मामला है, इसमें शामिल सभी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अगर उनके आसपास कोई भी व्यक्ति नशे के अवैध कारोबार में लिप्त है, तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

.

खबरें और भी हैं...

  • हरियाणा के मंत्री की ससुराल में लव मैरिज पर रोक: गांव के युवक-युवतियों की आपस में शादी पर पंचायत, सामाजिक बहिष्कार का फैसला

    गांव के युवक-युवतियों की आपस में शादी पर पंचायत, सामाजिक बहिष्कार का फैसला|बालसमंद,Balsamand - Dainik Bhaskar1:10
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बस स्टैंड के बाहर बसें खड़ी करने पर सख्ती: हिसार SP ने ड्राइवरों को दी चेतावनी, बोले-यातायात बाधित करने पर होगी कार्रवाई

    हिसार SP ने ड्राइवरों को दी चेतावनी, बोले-यातायात बाधित करने पर होगी कार्रवाई|उकलाना,Uklanamandi - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गणपति विसर्जन से लौट रहे युवकों को पिकअप ने कुचला: 2 की मौत, एक की हालत गंभीर; बाइक पर तीनों हिसार लौट रहे थे

    2 की मौत, एक की हालत गंभीर; बाइक पर तीनों हिसार लौट रहे थे|बरवाला (हिसार),Barwala (Hisar) - Dainik Bhaskar0:56
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हरियाणा में सुबह-शाम गुलाबी ठंड की दस्तक: दिन के तापमान में बढ़ोतरी, एंटीसाइक्लोन से बदलेगी हवाओं की दिशा; मानसून की विदाई शुरू

    • कॉपी लिंक

    शेयर