world-news

बेटे को जन्म दिया, 3 दिन बाद लगाई फांसी: कोरबा में अस्पताल से बिना बताए निकली, रातभर परिजन करते रहे तलाश, सुबह मिली लाश - Korba News

September 15, 2026

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बेटे को जन्म देने के बाद मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। डिलीवरी के 3 दिन बाद परिजनों से विवाद के बाद रात में महिला अस्पताल से कहीं चली गई थी। सुबह उसकी लाश अस्पताल के पीछे कुछ ही दूरी पर पेड़ से लटकी मिली।

.

बताया जा रहा है कि, महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। बहुत जल्दी गुस्सा हो जाती थी। वहीं, नवजात की भी तबीयत खराब है। बच्चा जेंजरा के जीवांश अस्पताल के ICU में भर्ती है। महिला ने सुसाइड जैसा कदम क्यों उठाया पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। मामला कटघोरा थाना इलाके का है।

पहले देखिए ये तस्वीरें…

बेटे को जन्म देने के बाद मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बेटे को जन्म देने के बाद मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि महिला परिजनों से विवाद के बाद अस्पताल से निकली थी।

बताया जा रहा है कि महिला परिजनों से विवाद के बाद अस्पताल से निकली थी।

जानिए क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक छुरीकला गांव की रहने वाली कविता केंवट (23) और अजय केंवट (25) की दो साल पहले शादी हुई थी। कविता केंवट को डिलीवरी के लिए 10 सितंबर को जीवांश अस्पताल जेंजरा में भर्ती कराया गया था। उसने बेटे को जन्म दिया। जन्म के बाद नवजात की तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल के SNCU/ICU वार्ड में भर्ती रखा गया है।

नाराज होकर अस्पताल से बाहर निकल गई

बताया जा रहा है कि, 14 सितंबर की रात किसी बात को लेकर कविता परिजनों से नाराज थी। इसके बाद वह बिना किसी को बताए अस्पताल से निकल गई। जानकारी मिलने पर परिजन घबरा गए और रातभर आसपास उसकी तलाश करते रहे।

परिजनों ने सोशल मीडिया पर महिला की फोटो शेयर कर लोगों से तलाश में मदद की अपील भी की थी। लेकिन वह रातभर किसी को नहीं मिली।

अस्पताल से निकलते समय कविता केंवट की तस्वीर।

अस्पताल से निकलते समय कविता केंवट की तस्वीर।

मेन रोड के पास पेड़ से लटका मिला शव

आज मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे जेंजरा मेन रोड के पास ग्रामीणों ने महिला का शव पेड़ पर फंदे से लटका देखा। सूचना मिलते ही सरपंच और कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। उसकी पहचान अस्पताल से लापता हुई कविता केंवट के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

आत्महत्या की वजह जांच रही पुलिस

पुलिस परिजनों से पूछताछ कर महिला के आत्मघाती कदम उठाने की वजह पता कर रही है। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद समेत कई कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं कविता का बच्चा अभी अस्पताल के ICU में भर्ती है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की स्थिति स्पष्ट होगी।

………………………….

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ाई पत्नी: गुस्साए पति ने गले पर चाकू से वार कर मार डाला, झाड़ियों में फेंकी लाश, गिरफ्तार

पत्नी की पति ने हत्या कर दी, लाश झाड़ियों में फेंका।

पत्नी की पति ने हत्या कर दी, लाश झाड़ियों में फेंका।

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। जिससे गुस्साए पति ने पत्नी के गले पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। शव को झाड़ियों में फेंक दिया। महिला की लाश मजदूरों ने देखी थी। पढ़ें पूरी खबर…