- Hindi News
- Local
- Haryana
- Hisar
- Hisar Court Verdict | 3 Year Jail Term For 4 Accused In School Staff Loot | Haryana News
हिसार सिटी2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

हिसार सेशन कोर्ट ने लूटपाट के 4 दोषियों को तीन-तीन साल कैद की सजा सुनाई है।
हिसार की सेशन कोर्ट ने हांसी के नारनौंद क्षेत्र में सरकारी स्कूल के एक माली से लूटपाट और मारपीट के सात साल पुराने मामले में चार आरोपियों को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने सभी दोषियों को तीन-तीन साल कैद की सजा सुनाई है और प्रत्येक पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। सेशन जज अलका मलिक ने दोषी अभिनाश, संजीव, अरुण और अजय उर्फ सोनू को यह सजा सुनाई।
यह मामला वर्ष 2019 में नारनौंद थाना पुलिस ने दर्ज किया था। अभियोजन पक्ष के अनुसार, गांव गुराना निवासी महाबीर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी। महाबीर सिंह सरकारी स्कूल डाटा में माली के पद पर कार्यरत है।
शराब सेवन के कारण भटका रास्ता
शिकायत में महाबीर सिंह ने बताया था कि 23 जून 2019 की रात करीब 9:30 बजे वह अपनी ननिहाल से बाइक पर गांव लौट रहे थे। उन्होंने शराब पी रखी थी और सामने से आ रही तेज रोशनी के कारण वह रास्ता भटक गया। वह खेड़ी चौपटा से जींद की ओर निकल गया।
जब वह किन्नर बस स्टैंड से करीब चार-पांच किलोमीटर आगे जींद-बरवाला रोड पर मिर्चपुर की तरफ पहुंचा, तो सड़क किनारे खड़ी एक सफेद कार से चार युवक बाहर निकले। आरोप है कि इन चारों युवकों ने महाबीर सिंह की बाइक रुकवाकर उनके साथ मारपीट की।
मोबाइल और 40 हजार की नकदी लूटी
इसके बाद आरोपियों ने उनकी बाइक, आईटेल कंपनी का मोबाइल फोन और पर्स लूट लिया। पर्स में 40 रुपए, बाइक की आरसी, आधार कार्ड और पैन कार्ड मौजूद थे।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर मिर्चपुर पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई सुरेश कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने महाबीर सिंह की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। सरकारी वकील सुनील पारुथी ने बताया कि मंगलवार को कोर्ट ने चारों आरोपियों को दोषी मानते हुए तीन-तीन साल की कैद और जुर्माने की सजा सुनाई।
.
खबरें और भी हैं...
LIVE
पंचकूला में भारी बारिश में पुल बहा: गुरुग्राम में 2 फीट जलभराव, फरीदाबाद में कार बंद हुई, स्कूल में घुसा पानी; आज 6 जिलों में बारिश
0:38- कॉपी लिंक
शेयर
हांसी में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर रक्तदान शिविर: 26 यूनिट ब्लड हुआ एकत्रित, एसडीएम बोले- एक यूनिट भी है जीवनदान

- कॉपी लिंक
शेयर
हिसार के स्कूल में नशा जागरूकता कार्यक्रम: छात्रों को नशे के दुष्परिणाम बताए, अधिकारी बोले- तस्करों से सतर्क रहें स्टूडेंट

- कॉपी लिंक
शेयर
बालसमंद स्टेडियम सुधार समिति ने दिया आंदोलन का अल्टीमेटम: विकास और खेल सुविधाओं के विस्तार की मांग, एडीसी और एसडीएम को दिया मांग पत्र

- कॉपी लिंक
शेयर