- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Kanpur
- Kanpur Fire | 4 Story Furniture Showroom Blaze; Rescue Operation Ongoing
कानपुर1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

कानपुर में मंगलवार सुबह साढ़े 6 बजे 3 मंजिला फर्नीचर शोरूम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने सभी मंजिल को अपने चपेट में ले लिया है। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग इतनी भीषण थी कि धुएं का गुबार करीब 2 किमी दूर से दिखाई दे रहा था।
शोरूम में 6 लोगों के फंसे होने की आशंका है। फायर ब्रिगेड की 8 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जबकि पुलिस टीम ने हालत देखते हुए गोविंदनगर के पुराने पुल पर वाहनों को पूरी तरह बंद करा दिया है। करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर टीम ने काबू पा लिया। किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। हादसा गोविंदनगर थाना क्षेत्र में हुआ।।
तस्वीरें देखिए…







कारोबारी ने कहा- करीब 2 करोड़ का नुकसान हुआ
श्याम लाल कुकरेजा की बिल्डिंग है, 5 साल पहले फर्नीचर करोबारी गौरव भसीन ने बिल्डिंग किराए पर ली थी। बिल्डिंग के फर्स्ट और थर्ड फ्लोर पर उन्होंने गोदाम बना रखा है, जबकि सेकेंड फ्लोर पर शोरूम है।
फर्नीचर कारोबारी गौरव भसीन ने बताया- उनका करीब 25 साल पुराना कारोबार है। मंगलवार तड़के 5:30 बजे शोरूम के सामने लगे खम्बे में शॉर्ट शर्किट होने की वजह से आग लगी थी। बिल्डिंग के बेसमेंट में मकान मालिक श्यामलाल कुकरेजा का इलेक्ट्रिकल का सामान रखा था। हालांकि बेसमेंट तक आज नहीं पहुंच सकी।
बिल्डिंग के तीन फ्लोर जलकर पूरी तरीके खाक हो गए। आग लगने से करीब दो करोड़ का फर्नीचर का सामान जलकर खाक हो गया।
सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया-

कंट्रोल रूम से गोविंद नगर में फर्नीचर शोरूम में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर फ़ज़लगंज, किदवई नगर की करीब 8 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर हैं। इसके साथ ही वाटर स्पेशलाइज्ड गाड़ी भी भेजी गई है। हमने तीन तरफ से बिल्डिंग को घेरकर आग बुझाने की कोशिश की। आग पर काबू पा लिया गया है।


सीएफओ दीपक शर्मा ने कहा- आग पर काबू पा लिया गया है।
शैलेश चौहान का ऑफिस जलने से बचा
फर्नीचर शोरूम के पीछे ही शैलेश चौहान का ऑफिस है। उन्होंने बताया- आग लगने की सूचना पर हम लोग भी पहुंचे। गनीमत रही कि आग वहां तक नहीं पहुंची।

------------------------- ये खबर भी पढ़ें…
मालिक की जान बचाने के लिए कोबरा से भिड़ा कुत्ता:बलिया में एक घंटे तक लड़ता रहा; सांप को मारकर खुद भी नहीं बचा

बलिया में एक लैब्राडोर कुत्ते ने अपने मालिक के परिवार को कोबरा से बचाने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। रविवार रात करीब 2 बजे कुत्ते को घर के बाहर एक कोबरा दिखाई दिया। कोबरा फन फैलाकर फुफकार रहा था। इसके बाद कुत्ता लगातार भौंकने लगा। इसी दौरान कोबरा ने कुत्ते पर हमला कर दिया। पढ़िए पूरी खबर
.