India vs Sri Lanka : भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वाड में श्रीलंका दौरे पर 3 ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिनके पास अपना अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू करने का मौका होगा. उनमें से किसे ये मौका मिलेगा, आइए जानते हैं.
India vs Sri Lanka : भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वाड में श्रीलंका दौरे पर 3 ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिनके पास अपना अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू करने का मौका होगा. उनमें से किसे ये मौका मिलेगा, आइए जानते हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/10/india-vs-sri-lanka-2026-08-10-11-14-19.jpg)
India vs Sri Lanka Photograph: (X/BCCI)
India vs Sri Lanka : भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है. इस सीरीज में टीम इंडिया के स्क्वाड में 3 ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिनके पास इस दौरे पर भारत के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू करने का मौका होगा. इन तीन खिलाड़ियों में सारांश जैन, गुरनूर बराड़ और आकिब नबी का नाम मौजूद है. इन तीन खिलाड़ियों में किसी एक को पहले टेस्ट मैच में डेब्यू करने का मौका मिली सकता है. अब वो 1 खिलाड़ी कौन होगा, ये जानने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं, तो आज हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं.
दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले एक वॉर्म-अप मैच खेला. इस तीन दिवसीय अभ्यास मैच को भारत ने 6 विकेट से अपना नाम कर लिया. इस मुकाबले में गुरनूर वराड़, सारांश जैन और आकिब नबी तीनों को खेलने का मौका मिला. इस मुकाबले में इन तीनों के प्रदर्शन के आधार पर भारतीय क्रिकेट टीम के कौच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल फैसला लेंगे कि वो प्लेइंग-11 में किसे मौका देंगे. इसके बाद ही तय होगा कि टीम इंडिया के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू कौन करेगा.
कैसा होगा भारत का पहले टेस्ट में कॉम्बिनेशन
इंडियन क्रिकेट टीम श्रीलंका की धीमी और स्पिन फ्रेंडली पिचों पर मुकाबला खेलने वाली है. ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर टीम में ज्यादा से ज्यादा स्पिन गेंदबाजों को उतारना चाहेंगे. ऐसे में टीम इंडिया में कम से कम 3 स्पिन गेंदबाज और 2 तेज गेंदबाजों को मौका मिल सकता है. वही टीम इंडिया में 5 प्रमुख बल्लेबाजों के खिलाया जाएगा और एक विकेटकीपर को जगह मिलेगी.
इस 1 खिलाड़ी को मिलेगा टेस्ट डेब्यू का मौका
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में गुरनूर बराड़ को मौका दिया जा सकता है. ऐसे में भारत के लिए गुरनूर बराड़ को इंटरनेशनल टेस्ट डेब्यू का मौका मिल सकता है. उन्होंने वॉर्म-अप मैच की पहली पारी में 12 ओवर में 49 रन खर्च किए और 1 विकेट हासिल किया. उन्होंने सटीक लाइन और लेंथ पर बॉलिंग की और श्रीलंका इलेवन के बल्लेबाजों को थोड़ी-बहुत लगाम लगाई.
उन्होंने पहली पारी में टीम इंडिया की ओर से बैटिंग करते हुए धमाल मचाया और बल्ले से लगातार 4 छक्के ठोक दिए और 18 बॉल में 2 चौके और 4 छक्कों के साथ 36 रनों की पारी खेली. इसके बा उन्होंने दूसरी पारी में बॉल के साथ 8 ओवर में 37 रन दिए और 2 विकेट हासिल किए. इसके बाद दूसरी पारी में बल्ले से वो कमाल नहीं कर पाए और 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
— BCCI (@BCCI) August 9, 2026
इन दो खिलाड़ियों को करना होगा डेब्यू का इंतजार
श्रीलंका सीरीज में अपने डेब्यू के लिए फिलहाल सारांश जैन और आकिब नबी को अपने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू के लिए इंतजार करना पड़ सकता है. इन दोनों खिलाड़ियों को पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग-11 में जगह मिलना मुश्किल है. ऐसे में उनको अपने बारी का इंतजार करना पड़ सकता है.
— BCCI (@BCCI) August 9, 2026
भारत की पहले टेस्ट के लिए संभावित प्लेइंग-11
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और गुरनूर बराड़.
ये भी पढ़ें :IND vs SL : वॉर्म-अप मैच के बाद इन 3 खिलाड़ियों का प्लेइंग-11 से बाहर होना तय, खराब प्रदर्शन के चलते छिन जाएगी जगह