world-news

पानीपत के सेक्टर-29 में प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण: सैकड़ों झुग्गी-झोपड़ियां तोड़ीं; उद्यमियों की मांग पर पर हुई कार्रवाई - Panipat News

September 15, 2026

पानीपत37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पानीपत के फ्लौरा चौक पर जेसीबी से झुग्गी हटाते हुए टीम। - Dainik Bhaskar

पानीपत के फ्लौरा चौक पर जेसीबी से झुग्गी हटाते हुए टीम।

पानीपत शहर के प्रमुख औद्योगिक केंद्र सेक्टर-29 स्थित फ्लोरा चौक पर मंगलवार को प्रशासन ने अतिक्रमण पर कार्रवाई की। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP), एचएसआईआईडीसी (HSIIDC) और नगर निगम (PMC) की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल की तैनाती में बड़े स्तर पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया।

कार्रवाई के दौरान फ्लोरा चौक से सेक्टर-29 को जाने वाली मेन सड़क के दोनों ओर अवैध रूप से बसाई गई सैकड़ों झुग्गी-झोपड़ियों पर पीला पंजा चलाकर सड़क को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

अवैध रूप से बसी झुग्गियों को तोड़ती जेसीबी।

अवैध रूप से बसी झुग्गियों को तोड़ती जेसीबी।

उद्योगपतियों की लंबे समय से थी शिकायत

इस कार्रवाई पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष व वरिष्ठ उद्यमी विनोद धमीजा ने बताया कि मुख्य मार्ग पर झुग्गियों के लगातार हो रहे विस्तार से सेक्टर-29 के उद्योगपति लंबे समय से बेहद परेशान थे।

उद्यमी और विनोद धमीजा ने अनुसार…

  • आवागमन में बाधा: झुग्गियों के सड़क पर फैल जाने के कारण फैक्ट्रियों में कच्चा माल लाने और तैयार माल ले जाने वाले बड़े ट्रकों व कमर्शियल वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो रही थी।
  • सुरक्षा पर खतरा: शाम ढलते ही क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता था। फैक्ट्रियों में काम करने वाले श्रमिकों और कर्मचारियों के साथ आए दिन लूटपाट, मोबाइल छिनैती और मारपीट की घटनाएं सामान्य बात बन गई थीं।
  • भय और असुरक्षा का माहौल: विनोद धमीजा के अनुसार, जब भी उद्योगपति या स्थानीय लोग अतिक्रमण हटाने या रास्ता साफ करने को कहते, तो झुग्गीवासी गिरोह बनाकर झगड़े और हाथापाई पर उतारू हो जाते थे, जिससे क्षेत्र में लगातार भय और असुरक्षा का माहौल बना रहता था।
तोड़फोड़ कार्रवाई के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग।

तोड़फोड़ कार्रवाई के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग।

प्रशासनिक बैठक में उठा था मुद्दा, मंगलवार एक्शन

उद्यमी विनोद धमीजा ने बताया कि हाल ही में जिला प्रशासन के साथ आयोजित उद्योगपतियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में चैंबर ऑफ कॉमर्स ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को स्थिति की गंभीरता से अवगत कराया था।

प्रशासन ने मामले की गंभीरता को समझते हुए मंगलवार को तीनों विभागों की संयुक्त टीम गठित की और भारी पुलिस दल की सुरक्षा में पूरे इलाके से अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है।

.

खबरें और भी हैं...

  • PM मोदी के 25 साल के राजनीतिक सफर पर कार्यक्रम: पानीपत में बोले हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष- एक महीने देशभर में होंगे इवेंट

    पानीपत में बोले हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष- एक महीने देशभर में होंगे इवेंट|पानीपत,Panipat - Dainik Bhaskar0:33
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पानीपत बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण: सीनियर वकीलों ने दिलाई शपथ, प्रतिद्वंद्वी रजनीश त्रेहन ने दिया समर्थन का भरोसा

    सीनियर वकीलों ने दिलाई शपथ, प्रतिद्वंद्वी रजनीश त्रेहन ने दिया समर्थन का भरोसा|पानीपत,Panipat - Dainik Bhaskar0:27
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पानीपत में बाइक सवारों ने दो राहगीरों से लूटी नकदी: अलसुबह सब्जी मंडी जा रहा था व्यक्ति; ₹8 हजार छीनकर बदमाश फरार

    अलसुबह सब्जी मंडी जा रहा था व्यक्ति; ₹8 हजार छीनकर बदमाश फरार|पानीपत,Panipat - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पानीपत में टेक्स्टाइल व्यापारी ने बिना तलाक दूसरी शादी की: बेटे के जन्म पर करा रहा था हवन, पहली पत्नी का हंगामा; खूब चले लात-घूंसे

    1:18
    • कॉपी लिंक

    शेयर