world-news

बिलासपुर में जर्जर स्कूल भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे: टपक रही छत, जिले में 288 जर्जर बिल्डिंग; कलेक्टर बोले-वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही - Bilaspur (Chhattisgarh) News

July 16, 2026

  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • Bilaspur School Building Dilapidated | 70 Year Old Roof Leaks In Classes

बिलासपुर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सरकारी प्राइमरी स्कूल के बच्चे जर्जर भवन में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। बारिश शुरू होते ही कक्षाओं में पानी टपकने लगता है, जिससे बच्चों को पढ़ाने से पहले उन्हें सुरक्षित स्थान पर बैठाना पड़ता है।

मामला बन्नाकडीह चौक स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल का है। स्कूल साल 1956 से संचालित हो रहा है। स्कूल में बारिश से बचाव के लिए छत के नीचे हरा मेट लगाकर अस्थायी व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद बारिश का पानी कक्षा के भीतर गिर रहा है।

ऐसे में बच्चों को भीगने के साथ किसी अनहोनी का भी खतरा बना हुआ है। वहीं, इस मामले में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि जर्जर भवनों में बच्चों की कक्षाएं नहीं लगाने के निर्देश दिए गए हैं। वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा गया है।

स्कूल भवन पूरी तरह जर्जर हो गया है।

स्कूल भवन पूरी तरह जर्जर हो गया है।

बारिश के दौरान छत से पानी टपकने लगता है।

बारिश के दौरान छत से पानी टपकने लगता है।

जिले में 288 जर्जर स्कूल भवन

बन्नाक चौक स्कूल की स्थिति जिले के अन्य जर्जर स्कूलों की भी तस्वीर पेश करती है। जिले में 288 जर्जर स्कूल भवन चिन्हित किए गए हैं। कुछ दिन पहले जिले के एक अन्य स्कूल में बच्चों के पेड़ के नीचे पढ़ाई करने की तस्वीर भी सामने आई थी।

हाईकोर्ट ने मांगी थी प्रोग्रेस रिपोर्ट

पिछले साल जर्जर स्कूल भवनों से जुड़ी खबरों पर हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया था। सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने शासन और स्कूल शिक्षा सचिव से शपथ पत्र के साथ स्कूल भवनों की मरम्मत की प्रोग्रेस रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए थे।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कलेक्टर को ही जिम्मेदारी सौंपने पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि कलेक्टर हर जगह कैसे देखेंगे, शिक्षा सचिव की भी जिम्मेदारी है।

स्कूल में बच्चों के पेड़ के नीचे पढ़ाई करने की तस्वीर भी सामने आई थी।

स्कूल में बच्चों के पेड़ के नीचे पढ़ाई करने की तस्वीर भी सामने आई थी।

हर साल मरम्मत का दावा

शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन हर साल बारिश से पहले जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत और नए भवनों के निर्माण का दावा करते हैं। इसके बावजूद बारिश के दौरान कई स्कूलों में बच्चों को जर्जर भवनों में पढ़ाई करनी पड़ रही है।

कलेक्टर बोले- जर्जर स्कूल में न लगाएं क्लास

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि स्कूलों के रिनोवेशन का काम लगातार चल रहा है। आवश्यकता के अनुसार स्कूलों को बजट भी उपलब्ध कराया गया है।

.

खबरें और भी हैं...

  • अरपा के उद्गम-स्थल पर 4.81 एकड़ जमीन का अधिग्रहण: प्रदूषित पानी रोकने 18.49-करोड़ का प्रस्ताव,अरपा समेत प्रदेश की नदियों के संरक्षण के लिए बनाया एक्शन-प्लान

    प्रदूषित पानी रोकने 18.49-करोड़ का प्रस्ताव,अरपा समेत प्रदेश की नदियों के संरक्षण के लिए बनाया एक्शन-प्लान|बिलासपुर (छत्तीसगढ़),Bilaspur (Chhattisgarh) - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बिलासपुर में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर ने लगाई फांसी: कमरे में फंदे पर लटकती मिली लाश, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला,जांच में जुटी पुलिस

    कमरे में फंदे पर लटकती मिली लाश, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला,जांच में जुटी पुलिस|बिलासपुर (छत्तीसगढ़),Bilaspur (Chhattisgarh) - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बिलासपुर में जीएसटी-पर्यावरण विभाग की संयुक्त रेड: लाखों की पुरानी बैटरियां जब्त, नागपुर भेजने से पहले ट्रक पकड़ा, व्यापार विहार स्थित ऑटोमोटिव फर्म पर कार्रवाई

    लाखों की पुरानी बैटरियां जब्त, नागपुर भेजने से पहले ट्रक पकड़ा, व्यापार विहार स्थित ऑटोमोटिव फर्म पर कार्रवाई|बिलासपुर (छत्तीसगढ़),Bilaspur (Chhattisgarh) - Dainik Bhaskar0:09
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बिलासपुर में डबल लूट, 4 आरोपी गिरफ्तार: भैंसाझार मोड़ पर दो बाइक सवारों को बनाया निशाना, कैश और मोबाइल लूटे

    भैंसाझार मोड़ पर दो बाइक सवारों को बनाया निशाना, कैश और मोबाइल लूटे|बिलासपुर (छत्तीसगढ़),Bilaspur (Chhattisgarh) - Dainik Bhaskar0:38
    • कॉपी लिंक

    शेयर