world-news

सीकर के प्रशांत शर्मा बने राजस्थान बार काउंसिल के सदस्य: 2615 वोट मिले, बोले- लॉयर्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू करवाना रहेगा पहली प्राथमिकता - Sikar News

August 5, 2026

सीकर16 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान बार काउंसिल के चुनाव में सीकर के एडवोकेट प्रशांत शर्मा ने जीत हासिल की है। वे बार काउंसिल के सदस्य (मेंबर) चुने गए हैं। पूरे प्रदेश के वकीलों द्वारा 25 सदस्यीय बार काउंसिल के लिए हुए मतदान में प्रशांत शर्मा को 2615 वोट मिले और उन्होंने सभी विजयी उम्मीदवारों में छठा स्थान हासिल किया। प्रशांत शर्मा राजस्थान हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं।

चुनाव परिणाम देखने के लिए सीकर बार एसोसिएशन के सभागार में एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी। जैसे ही प्रशांत शर्मा की जीत की घोषणा हुई, सभागार में मौजूद वकीलों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने उन्हें माला पहनाकर और साफा बांधकर जोरदार स्वागत किया तथा जीत की बधाई दी।

पहले देखें PHOTOS

एडवोकेट प्रशांत शर्मा की जीत की‌ घोषणा होते ही समर्थक वकील खुशी से झूमने लगे।

एडवोकेट प्रशांत शर्मा की जीत की‌ घोषणा होते ही समर्थक वकील खुशी से झूमने लगे।

राजस्थान बार काउंसिल के 25 मेंबर्स की घोषणा में सीकर के प्रशांत शर्मा ने छठे नंबर पर जीत दर्ज की।

राजस्थान बार काउंसिल के 25 मेंबर्स की घोषणा में सीकर के प्रशांत शर्मा ने छठे नंबर पर जीत दर्ज की।

एडवोकेट प्रशांत शर्मा ने जीत में 2615 वोट प्राप्त किए।

एडवोकेट प्रशांत शर्मा ने जीत में 2615 वोट प्राप्त किए।

जीत की घोषणा के दौरान सीकर-जयपुर के कई वकील मौजूद रहे।

जीत की घोषणा के दौरान सीकर-जयपुर के कई वकील मौजूद रहे।

LIVE रिजल्ट देखने के लिए सीकर बार एसोसिएशन के सभागार में LED स्क्रीन लगाई गई थी।

LIVE रिजल्ट देखने के लिए सीकर बार एसोसिएशन के सभागार में LED स्क्रीन लगाई गई थी।

जीत के बाद एडवोकेट प्रशांत शर्मा ने कहा कि वे पूरे राजस्थान के वकीलों के साथ-साथ सीकर के अधिवक्ताओं की आवाज को भी मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि वकीलों की मांगों को पूरा करवाने, अधिवक्ताओं के साथ होने वाले अपराधों पर रोक लगाने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा।

प्रशांत शर्मा ने बताया कि बार काउंसिल सदस्यों के परिणाम घोषित होने के बाद अब अध्यक्ष का चुनाव और विभिन्न समितियों का गठन किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता लॉयर्स प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करवाने की दिशा में पहल करना होगी।

एडवोकेट अंकुर बहड़ ने कहा कि लंबे समय बाद सीकर बार एसोसिएशन को राजस्थान बार काउंसिल में प्रतिनिधित्व मिला है, जो जिले के अधिवक्ताओं के लिए गर्व का विषय है। इस अवसर पर सीकर बार एसोसिएशन के साथ-साथ जयपुर से भी बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

.

खबरें और भी हैं...

  • सीकर का नया फ्लाईओवर आज से शुरू: पुलिस ने ऑटो-रिक्शा वालों को लड्डू खिलाए, ASP बोले- ट्रैफिक नियमों का पालन करना जरूरी

    पुलिस ने ऑटो-रिक्शा वालों को लड्डू खिलाए, ASP बोले- ट्रैफिक नियमों का पालन करना जरूरी|सीकर,Sikar - Dainik Bhaskar0:48
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • जेईएन सुरेंद्र गोदारा बने आज के 'स्टार ऑफिसर': टूटी सड़क, सीवरेज लीकेज और स्ट्रीट लाइट की समस्याओ पर समाधान जारी

    टूटी सड़क, सीवरेज लीकेज और स्ट्रीट लाइट की समस्याओ पर समाधान जारी|सीकर,Sikar - Dainik Bhaskar1:13
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • कांग्रेस प्रदेश सहप्रभारी बोले-आगामी चुनावों में सर्वसम्मति से प्रत्याशी चुनेंगे: लोसल और धोद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक, एकजुटता का आह्वान

    लोसल और धोद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक, एकजुटता का आह्वान|सीकर,Sikar - Dainik Bhaskar0:40
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सीकर आईजी बोलीं- पढ़ाई के साथ आत्मरक्षा भी जरूरी: कोचिंग पढ़ने वाली बेटियों को दिए सेल्फ डिफेंस और आत्मविश्वास के मंत्र

    0:50
    • कॉपी लिंक

    शेयर