Aug 24, 2026 11:32 am ISTलाइव हिन्दुस्तान
JSW MG Motor India की नई एसयूवी 26 अगस्त को लॉन्च होने वाली है। कंपनी ने लॉन्च से पहले इसका नया टीजर जारी किया है। एसयूवी को शुरुआत में इलेक्ट्रिक वर्जन में लॉन्च किया जाएगा। इसकी रेंज 530 किलोमीटर हो सकती है।

एमजी हेक्टर हॉक प्लस
केवल
₹32,700/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
JSW MG Motor India अपनी नई थ्री-रो इलेक्ट्रिक SUV को 26 अगस्त को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने लॉन्च से पहले इसका नया टीजर जारी किया है, जिससे ग्राहकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। इस नई एसयूवी को MG Hector Hawk Plus नाम दिया जा सकता है। यह कंपनी की नई ADAPT आर्किटेक्चर पर बेस्ड पहली प्रोडक्शन कार होगी। एसयूवी को शुरुआत में इलेक्ट्रिक वर्जन में लॉन्च किया जाएगा। जबकि, इसका प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन भी इस साल के अंत तक बाजार में आ सकता है।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 5.65 - 11.13 लाख
₹ 66.1 - 71.8 लाख
₹ 10.77 - 19.72 लाख
₹ 60.55 - 63.5 लाख
₹ 53 लाख
₹ 12.52 - 23.52 लाख
69.2kWh बैटरी और 530km रेंज
MG Hector Hawk Plus EV में 69.2kWh LFP बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है। यह बैटरी फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देगी, जो करीब 201bhp की ताकत और 310Nm का टॉर्क जनरेट कर सकती है। इस पावरट्रेन के साथ यह भारत में बिकने वाली सबसे पावरफुल हेक्टर बन सकती है। इंटरनैशनल स्पेसिफिकेशन के बेस पर एसयूवी की क्लेम्ड रेंज करीब 530km (CLTC) हो सकती है। हालांकि, भारत में मिलने वाली ARAI-सर्टिफाइड रेंज अलग हो सकती है।
7 लोगों के बैठने की जगह
नई हेक्टर हॉक प्लस की लंबाई करीब 4.75 मीटर और व्हीलबेस लगभग 2.81 मीटर होने की उम्मीद है। बड़े साइज के कारण इसमें तीन रो और सात लोगों के बैठने की जगह मिल सकती है। इलेक्ट्रिक मोटर आगे के व्हील्स को पावर देगी। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Mahindra XEV 9S और Tata Safari.EV जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी से हो सकता है। ADAPT आर्किटेक्चर इस एसयूवी की सबसे बड़ी खासियतों में से एक है। इसे अलग-अलग इलेक्ट्रिफाइड पावरट्रेन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह प्लेटफॉर्म EV के अलावा PHEV, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और रेंज-एक्सटेंडर टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट कर सकता है।
बाद में आएगा Hector Tomahawk का PHEV वर्जन
इलेक्ट्रिक मॉडल के बाद Hector Hawk Plus का प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन भी 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्टेस के अनुसार इसे Hector Tomahawk PHEV नाम दिया जाएगा। इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ 20.5kWh बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर मिलने की उम्मीद है। विदेशी मॉडल में यह सेटअप करीब 194bhp की कंबाइन्ड पावर और 230Nm का टॉर्क देता है। बड़ी बैटरी की मदद से PHEV मॉडल कम दूरी को पूरी तरह इलेक्ट्रिक मोड में तय कर सकेगा, जबकि लंबी दूरी के लिए पेट्रोल इंजन काम आएगा।
एक से बढ़कर एक फीचर
MG Hector Hawk Plus में फीचर्स की लंबी लिस्ट मिलने की उम्मीद है। इसमें 12.8-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, 360-डिग्री कैमरा और ADAS जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं। एक्सटीरियर में स्प्लिट LED लाइटिंग सेटअप, बड़े डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, रूफ रेल्स और रैपअराउंड LED टेललैंप्स मिलेंगे।
(Photo: Carwale)

