
सोनम वांगचुक से मिले जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह.
पेपर लीक मामले में जंतर मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने देर रात गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में सोनम वांगचुक से मुलाकात की. बातचीत के बाद वांगचुक ने अपना अनशन तोड़ दिया है. सोनम वांगचुक पिछले 26 दिनों से अनशन पर थे. बुधवार को विपक्षी दलों का एक प्रतिनिधिमंडल ने भी वांगचुक से मुलाकात की थी. उन्होंने भी उनसे अनशन खत्म करने की अपील की थी.
#WATCH | Activist Sonam Wangchuk breaks his hunger strike in the presence of Union Health Minister JP Nadda and Minister of State for the Prime Minister’s Office, Dr Jitendra Singh, at the Medanta hospital. pic.twitter.com/fl48k2bj45
— ANI (@ANI) July 23, 2026
क्या बोले सोनम वांगचुक?
वहीं अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक ने एक्स पर लिखा कि अभी-अभी केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, डॉ. जितेंद्र सिंह और लेह-लद्दाख की शीर्ष संस्था के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मैंने आखिरकार 26 दिनों बाद अपना अनशन तोड़ा है. इससे पहले, अलग-अलग राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने मुझसे मिलकर या पत्र लिखकर अनशन तोड़ने का आग्रह किया था.
उन्होंने कहा कि यह कदम कई शर्तों पर लंबी बातचीत और देश में संभावित हिंसा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है. मैं बहुत जल्द एक अलग वीडियो में इन शर्तों के बारे में विस्तार से बताऊंगा. इस बीच, मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि आप बहुत सतर्क रहें और कहीं भी किसी भी तरह की हिंसा न होने दें.
Just now in the presence of Union Ministers Sh. JP Nadda, Dr. Jitendra Singh and the senior leaders of Apex Body of Leh Ladakh I finally broke my fast after 26 days. Earlier 65 members of parliament from different political parties had visited or signed letters urging me to break pic.twitter.com/RFCet7Oksy
— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 23, 2026
डॉक्टरों की सलाह का पालन करें सोनम वांगचुक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, मैं सोनम वांगचुक से आग्रह करता हूं कि वे डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या का पालन करें और जल्द से जल्द अपना पुराना वजन वापस पाएं.
Prime Minister Narendra Modi tweets, “I urge Sonam ji to follow his routine as per the doctors’ advice and regain his old weight as soon as possible…” pic.twitter.com/do0LJDu6S0
— ANI (@ANI) July 23, 2026
अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म
दरअसल सोनम वांगचुक ने अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म कर दी है, क्योंकि सरकार ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि उनकी मांगें पूरी की जाएंगी.यह घटनाक्रम तब हुआ जब केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने गुरुवार आधी रात के आसपास मेदांता अस्पताल में वांगचुक से मुलाकात की और उन्हें सरकार का भरोसा दिलाया.
जेपी नड्डा ने वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो और अन्य लोगों की मौजूदगी में सरकार का भरोसा उन्हें पढ़कर सुनाते हुए कहा, सरकार दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने वालों और 20 जुलाई को संसद तक मार्च में शामिल होने वालों के खिलाफ मामले दर्ज न करने को लेकर सकारात्मक है.
पेपर लीक और शिक्षा सुधारों पर संसद में चर्चा का भरोसा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि सरकार पहले ही परीक्षाओं के लिए पेपर लीक और शिक्षा सुधारों पर संसद में चर्चा का भरोसा दे चुकी है.नड्डा ने कहा, इसके अलावा, सरकार हाल ही में हुए NEET पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वालों के परिवारों को उचित मुआवजा देने पर भी सकारात्मक रूप से विचार कर रही है.
TV9 Bharatvarsh
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
Read More