
शाहरुख खान की नेटवर्थ Image Credit source: PTI
Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान भारत के सबसे अमीर एक्टर हैं. इंडियन एक्टर्स में अमीरी के मामले में उन्होंने एक बार फिर से हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में टॉप किया है, लेकिन उनकी संपत्ति में गिरावट भी दर्ज हुई है. SRK के साथ-साथ अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन का नाम भी लिस्ट में शामिल है.
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में इस बार शाहरुख खान की नेटवर्थ 10 हजार करोड़ रुपये बताई गई है. साल 2026 की शुरुआत में जब ये लिस्ट सामने आई थी, तो उस समय उनकी दौलत 10 हजार 800 करोड़ रुपये थी. साल 2025 में उनकी नेटवर्थ 12 हजार 490 करोड़ रुपये बताई गई थी. यानी साल 2025 की तुलना में अब साल 2026 में उनकी नेटवर्थ 2490 करोड़ रुपये घट गई है.
नेटवर्थ में क्या-क्या शामिल?
शाहरुख खान की 10 हजार करोड़ रुपये की नेटवर्थ में बैंक बैलेंस, गाडियां, घर, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी शामिल जैसे बिजनेस शामिल हैं. नेटवर्थ कमी आई है, लेकिन अब भी वो भारत के सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज हैं.
अमिताभ, सलमान और ऋतिक की दौलत
शाहरुख खान के बाद सबसे अमीर एक्टर्स में दूसरे नंबर पर अमिताभ बच्चन हैं. उनकी संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है. पिछले साल उनकी संपत्ति 1630 करोड़ रुपये बता गई थी, लेकिन अब उनके पास 4 हजार करोड़ रुपये की दौलत है. 3 हजार करोड़ रुपये की दौलत के साथ सलमान खान लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. साल 2025 की लिस्ट में उनका नाम नहीं था.
ये भी पढ़ें-
फिर धमाल मचाने लौट रहे आर्यन खान, कब शुरू होगी द बैड्स ऑफ बॉलीवुड सीजन 2 की शूटिंग?
झूठ की बुनियाद पर चल रहा था गेम? कुशाल तंवर के दावों की खुली पोल, शादी और तलाक पर बड़ा खुलासा
सलमान के बाद ऋतिक रोशन का नाम है. उनकी नेटवर्थ 2500 करोड़ रुपये बताई गई, जो कि साल 2025 में 2160 करोड़ रुपये थी. यानी उनकी संपत्ति में इजाफा हुआ है. बताया जा रहा है कि उनके ब्रांड एचआरएक्स की वजह से उन्हें ये फायदा पहुंचा है. पिछली बार एक्ट्रेस जूही चावला और फिल्ममेकर करण जौहर का नाम भी हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में था, लेकिन इस बार ये दोनों लिस्ट से बाहर हैं.

इसराफिल
ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."
Read More