education

बैंक ऑफ बड़ौदा में बंपर भर्ती: 2482 पदों के लिए परीक्षा की तारीख घोषित; किस राज्य में कितने पद, कितनी तनख्वाह?

September 24, 2026

Thu, 24 Sep 2026 12:18 PM IST

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 24 Sep 2026 12:18 PM IST

सार

बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार पूरा शेड्यूल नीचे देख सकते हैं। बैंक पात्र उम्मीदवारों के लिए प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग भी आयोजित करेगा।

विज्ञापन

Bank of Baroda LBO Exam Date 2026 Announced, Check Online Test and Call Letter Details

BOB LBO Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) भर्ती 2026 की ऑनलाइन परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, उन्हें कॉल लेटर डाउनलोड करने की जानकारी उनके रजिस्टर्ड ईमेल पर मिलेगी। पात्र आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (PET) भी आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

कब होगी परीक्षा?

बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर  भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन परीक्षा की संभावित तारीख 3 अक्तूबर 2026 (शनिवार) तय की है। ऑनलाइन टेस्ट के लिए कॉल लेटर और अन्य जरूरी दस्तावेज डाउनलोड करने की जानकारी उम्मीदवारों की रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी पर भेजी जाएगी।

विज्ञापन

इन उम्मीदवारों के लिए होगी प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग

एससी, एसटी, पूर्व सैनिक, अल्पसंख्यक समुदाय और दिव्यांग (PwD) वर्ग के पात्र उम्मीदवारों के लिए प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (PET) ऑनलाइन/वर्चुअल मोड में आयोजित की जाएगी। ट्रेनिंग का शेड्यूल और अन्य जरूरी जानकारी संबंधित उम्मीदवारों को उनकी रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी पर भेजी जाएगी। उम्मीदवार आगे की जानकारी के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहें।

विज्ञापन

देखें रिक्तियों का विवरण

राज्य स्थानीय भाषा एससी एसटी ओबीसी ईडब्ल्यूएस जनरल कुल
आंध्र प्रदेश तेलुगू 12 5 22 8 33 80
अरुणाचल प्रदेश अंग्रेजी 1 3 2 2 12 20
असम असमिया/बोडो 9 4 11 3 13 40
गोवा कोंकणी 3 3 4 2 9 21
गुजरात गुजराती 173 99 281 156 476 1185
जम्मू और कश्मीर उर्दू/कश्मीरी/डोगरी 1 2 3 1 8 15
कर्नाटक कन्नडा 58 32 109 58 161 418
केरल मलयालम 12 6 11 4 16 49
महाराष्ट्र मराठी 28 40 51 28 71 218
मणिपुर मणिपुरी/मैतेई 1 2 1 2 9 15
मेघालय गारो/खासी 2 2 1 1 9 15
मिजोरम मिजो 1 2 2 3 8 15
नगालैंड अंग्रेजी 1 2 2 2 9 15
ओडिशा ओडिया 15 10 28 9 38 100
पंजाब पंजाबी 5 5 9 3 12 34
सिक्किम नेपाली/सिक्किमी 1 2 1 2 4 10
तमिलनाडु तामिल 20 12 36 12 52 132
तेलंगाना तेलुगू 8 3 14 5 20 50
त्रिपुरा बंगाली/कोकबोरोक 1 1 1 1 4 8
पश्चिम बंगाल बंगाली/नेपाली 6 5 11 4 16 42