world-news

शरद पूर्णिमा से पहले आ सकती है 24वीं किस्त? लेकिन इन किसानों की बढ़ सकती है परेशानी, जानें ताजा अपडेट | IBC24

October 20, 2026

नई दिल्ली: PM Kisan 24th Installment Date: देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। किसानों को उम्मीद है कि सरकार जल्द ही उनके बैंक खातों में अगली किस्त के 2,000 रुपये ट्रांसफर करेगी। लेकिन केंद्र सरकार ने अगली किस्त जारी करने की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। कृषि मंत्रालय की ओर से भी इस संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में किसानों को फिलहाल आधिकारिक अपडेट का इंतजार करना होगा।

कब आएगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त?

पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है। आमतौर पर दो किस्तों के बीच लगभग चार महीने का अंतर रहता है। पिछली किस्त जारी होने के बाद आज 20 अक्टूबर को चार महीने पूरे होने के कारण किसान अगली किस्त की उम्मीद कर रहे हैं। ऐसे में शरद पूर्णिमा से पहले पैसा आने की संभावना को लेकर चर्चा हो रही है, लेकिन 24वीं किस्त किस तारीख को जारी होगी, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इन गलतियों के कारण अटक सकती है किस्त

अगर किसी किसान को पिछली किस्त मिल चुकी है, तब भी अगली किस्त पाने के लिए जरूरी जानकारियां सही होना आवश्यक है। जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी नहीं कराई है, उनका भुगतान रुक सकता है। इसके अलावा बैंक खाते की गलत जानकारी, आधार से जुड़ी समस्या या बैंक खाते और NPCI के बीच लिंक में गड़बड़ी होने से भी पैसा मिलने में देरी हो सकती है। इसलिए किसानों को समय रहते अपनी जानकारी चेक कर लें।

किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

पीएम किसान योजना के लाभार्थी अपनी किस्त और आवेदन की स्थिति जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। वहां उपलब्ध किसान संबंधी विकल्पों के जरिए अपनी जानकारी जांचें और जरूरत पड़ने पर ई-केवाईसी पूरी करें। बैंक खाते में आधार लिंक और भुगतान संबंधी स्थिति की जानकारी भी बैंक से प्राप्त की जा सकती है। ध्यान रखें कि सरकार ने 24वीं किस्त की तारीख की घोषणा नहीं की है। ऐसे में किसानों को अगली किस्त के लिए इंतजार करना होगा।

इन्हें भी पढ़ें:

  • दशहरे पर गोल्ड हुआ सस्ता! क्या धनतेरस तक और गिरेगी कीमत? जानें आज कितना है 10 ग्राम सोने के सिक्के का रेट 
  • राजधानी में दशहरा उत्सव की धूम, राष्ट्रपति मुर्मू- PM मोदी ने किया रावण दहन, दिया बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश 
  • अब रायपुर से कुरूद जाना होगा आसान, नई यात्री रेल सेवा शुरू, केंद्रीय रेल मंत्री और CM साय ने दिखाई हरी झंडी