आज 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने के साथ-साथ हरियाली तीज भी सेलिब्रेट की जा रही है, जो सुहागन महिलाओं के लिए एक बड़ा पर्व है। इस खास मौके पर पिछले 23 साल से ये गाना सुहागन महिलाओं का फेवरेट बना हुआ है।

23 सालों से सुहागनों का फेवरेट है ये कल्ट गाना/ फोटो- Instagram
HighLights
हरियाली तीज के मौके पर सुहागन जरूर बजाती हैं ये गाना
अनुराधा पौडवाल की आवाज में 23 साल से बना है फेवरेट
इस गाने को सुनते ही खुश हो जाती हैं सुहागन महिलाएं
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज स्वतंत्रता दिवस के साथ-साथ पूरे देशभर में हरियाली तीज भी मनाई जा रही है, जो सुहागनों के लिए एक बड़ा पर्व है, क्योंकि इस दिन कई शादीशुदा औरतें अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए व्रत रखती हैं।
जहां बात भारतीय पर्व की हो और वहां पर बॉलीवुड के गाने न बजे, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। देशभक्ति से जुड़े कई कल्ट क्लासिक गीतों के बारे में हम आपको बता चुके हैं। आज हरियाली तीज के मौके पर हम आपको एक ऐसे गीत के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पिछले 23 साल से सुहागनों का पसंदीदा गाना बना हुआ है।
पिछले 23 सालों से हरियाली तीज पर बज रहा है ये गाना
वैसे तो हरियाली तीज के मौके पर सावन, झूला और सुहाग से जुड़े कई गाने पसंद किए जाते हैं। इनमें 'सावन का महीना', 'बघों में बहार है' जैसे गीत शामिल है, लेकिन पिछले 23 साल से अनुराधा पौडवाल का एक गीत इस पर्व पर धूम मचा रहा है। तीज के पर्व पर बजाए जाने वाले इस कल्ट क्लासिक गाने के लिरिक्स 'सदा सुहागन का वर दे दे' है, जो बॉलीवुड फिल्म 'आंच' का गाना है।
'सदा सुहागन का वर दे दे मुझको मेरे साजन' गाने को अनुराधा पौडवाल के साथ-साथ चंदना दीक्षित ने भी आवाज दी है। आंच फिल्म के इस गाने में आयशा झुलका, पूनम झावेर और सर्बानी मुखर्जी निर्जल व्रत करके पति की लंबी उम्र की दुआ करती हैं। गाने में पति और पत्नी के बीच के प्रेम, निष्ठा और एक-दूसरे के साथ जीवनभर बंधे रहने की भावना को दिखाता है।
आयशा झुलका के साथ आंच में नजर आए थे ये सितारे
साल 2003 में रिलीज हुई 'आंच' की कहानी की बात करें तो, ये फिल्म महादेव ठाकुर और जवाहर पंडित दो अलग गांव में रहने वाले लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनके पास एक-दूसरे से नफरत करने के कई कारण हैं। फिल्म में महादेव का किरदार नाना पाटेकर ने निभाया है, जबकि जवाहर पंडित परेश रावल हैं।
आयशा झुलका, नाना पाटेकर और परेश रावल के अलावा इस फिल्म में अरुण बक्शी, सुचिंदर बाली, पूनम झावर, अखिलेंद्र मिश्रा, निर्मल पांड, विश्वजीत प्रधान, राखी सावंत जैसे सितारे नजर आए थे।
यह भी पढ़ें- 'मूवी माफिया' के दबाव में Kumar Sanu को गाने पड़े थे अश्लील गीत, सिंगर ने बयां किया 90 के दशक का सच
यह भी पढ़ें- 92 साल पुरानी भारत की सबसे सुरीली सिंगर! जिस्म पर थे 56 घाव; चेहरा छुपाने के लिए घूंघट में गाती थी गाना
