मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच और मुंबई क्राइम ब्रांच के ज्वाइंट ऑपरेशन में आरोपी इंजीनियर प्रांजल को हिरासत में लिया गया है.
Written By : फिरोज खान, इंदौर | Updated at : 24 Oct 2026 09:23 PM (IST)

(टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में इंदौर से इंजीनियर को हिरासत में लिया गया, फाइल फोटो)
मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में इंदौर से 22 साल के इंजीनियर को हिरासत में लिया गया है. इस युवक का नाम प्रांजल है, जो हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है. इसे इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र से पकड़ा गया है. इंदौर क्राइम ब्रांच और मुंबई क्राइम ब्रांच के ज्वाइंट ऑपरेशन में आरोपी को हिरासत में लिया गया है.
पांच दिन पहले ही प्रांजल अपने भाई से मिलने इंदौर आया था. आरोपी का भाई इंदौर में इलाज करा रहा है. मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी प्रांजल को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मुंबई रवाना होगी. एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में हथियार सप्लाई और साजिश के एंगल को लेकर पूछताछ जारी है.
18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ पर हुई थी फायरिंग
बता दें कि 18 अक्टूबर 2026 को मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की गई थी. इस घटना में एक्टर टाइगर बाल-बाल बच गए थे लेकिन उनके ड्राइवर फिरदौस गोली लगने से जख्मी हो गए. फायरिंग के बाद तीनों संदिग्ध शूटर मोटरसाइकिल से भागने में सफल रहे. बाद में ये ट्रेन और कैब के जरिए अलग-अलग जगहों पर चले गए थे.
कोटा से तीन आरोपियों की हुई थी गिरफ्तारी
इस घटना के बाद मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. शुरुआती कार्रवाई में तीन शूटर रेहान, फूल सिंह और ऋतिक कुमार को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया गया था. बाद में हथियारों की सप्लाई से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच करते हुए दिल्ली और सोनीपत से भी गिरफ्तारियां हुई थीं. मामले में एमपी, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े और अमेरिका में रह रहे 32 वर्षीय अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये 18 अक्टूबर को फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी.
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
Published at : 24 Oct 2026 06:57 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola