entertainment

21 साल पहले Ravi Kishan के लिए ठेठ भोजपुरी में Udit Narayan ने गाया था कल्ट गाना, मनोज तिवारी ने भी दी थी आवाज - odhaniya wali se udit narayan manoj tiwari bhojpuri song featuring ravi kishan nagma hit for 21 years

September 25, 2026

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उदित नारायण का एक भोजपुरी गाना (Udit Narayan Bhojpuri Song) बहुत पॉपुलर हुआ था। इस गाने में रवि किशन (Ravi Kishan) नजर आए थे।

रवि किशन पर बना उदित नारायण का भोजपुरी गाना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

रवि किशन पर बना उदित नारायण का भोजपुरी गाना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. सुपरहिट हुआ था उदित नारायण का भोजपुरी गाना

  2. 21 साल से हिट है रवि किशन पर बना गाना

  3. मनोज तिवारी की आवाज ने भी भर दी थी जान

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। उदित नारायण (Udit Narayan) ने सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि कई कल्ट भोजपुरी गाने भी गाए हैं। उनका एक गाना आज भी सुपरहिट है। इसे उन्होंने रवि किशन (Ravi Kishan) के लिए गाया था।

उदित नारायण का ये भोजपुरी गाना इतना जबरदस्त हिट हुआ था कि 21 साल बाद भी यूट्यूब पर लोग इसे खूब सुनते हैं। यह गाना जब 2005 में आया था, तब टीवी पर लोग बार-बार इसे सुना करते थे। यह एक रोमांटिक गाना है जिसे मस्तीभरे अंदाज में पेश किया गया था।

रवि किशन की आवाज बने थे उदित नारायण

यह गाना रवि किशन की फिल्म 'पंडित जी बताई ना बियाह कब होई' (Pandit Ji Batain Na Biyah Kab Hoyee Film) का है। इस फिल्म में रवि किशन, नगमा (Nagma), सिकंदर खरबंदा और रीता जोशी मुख्य भूमिकाओं में थे।

फिल्म के सभी गाने सुपरहिट हुए थे। 'लहंगा उठा देब रिमोट से' (Lehnga Utha Deb Remote Se Song) भी काफी हिट हुआ था। मगर एक और गाना था जो रोमांटिक कल्ट बन गया।

t4

उदित-मनोज ने मिलकर गाया था गाना

जिस गीत की हम बात कर रहे हैं, वो है 'ओढ़निया वाली से' (Odhaniya Wali Se Song)। इस गाने को रवि, नगमा, सिकंदर और रीता पर फिल्माया गया था। इस गाने को उदित नारायण (Udit Narayan Bhojpuri Song) और मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने मिलकर गाया था।

21 साल से हिट है विनय बिहारी का गाना

उदित नारायण, रवि किशन की आवाज बने थे, वहीं मनोज तिवारी ने सिकंदर की आवाज बनकर गाना गाया। इस गाने के बोल मस्तीभरे और रोमांटिक थे, जिसे विनय बिहारी (Vinay Bihari) ने लिखे थे।

टी-सीरीज के बैनर तले बने इस गीत के संगीत को राजेश गुप्ता ने तैयार किया था। 21 साल बाद भी यह गाना सदाबहार भोजपुरी हिट बना हुआ। 

यह भी पढ़ें- न पवन, न खेसारी.... निरहुआ के लिए Udit Narayan ने गाया ये हिट भोजपुरी गाना; आज भी दिलों पर चलाता है छुरियां

यह भी पढ़ें- ठेठ भोजपुरी में Lata Mangeshkar ने गाया था ये 'चुलबुला' गाना, 63 साल से दिलों पर राज कर रहा है गीत