world-news

कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस कमिश्नर की अधिकारियों संग मीटिंग: फरीदाबाद में 21 जगह नाके; मेन रोड से 50 फीट दूर लगेंगे शिविर - Faridabad News

August 1, 2026

फरीदाबाद13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार गुप्ता। - Dainik Bhaskar

फरीदाबाद में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार गुप्ता।

फरीदाबाद में कांवड़ यात्रा को पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों के साथ सेक्टर-21C स्थित ऑफिस में बैठक की। बैठक में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा, कानून व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन तथा आपातकालीन तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर स्थानीय पुलिस, ट्रैफिक, क्राइम ब्रांच सहित करीब 2 हजार पुलिस कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। डीसीपी ट्रैफिक जयवीर सिंह को कांवड़ यात्रा ड्यूटी का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

वहीं डीसीपी सेंट्रल, डीसीपी बल्लभगढ़ एवं डीसीपी एनआईटी अपने-अपने जोन में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की निगरानी करने और जरूरी इंतजाम करने की जिम्मेदारी दी गई है।

कांवड़ यात्रा में करीब 2 हजार पुलिस कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है।

कांवड़ यात्रा में करीब 2 हजार पुलिस कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है।

50 फीट की दूरी पर लगेंगे शिविर

उन्होंने बताया कि मेन सड़क से 50 फीट की दूरी पर शिविर लगाए जाएंगे। ये किसी भी सड़क हादसे से बचने के लिए किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वो यह सुनिश्चित करें कि डाक कांवड़, झांकियों एवं वाहनों की ऊंचाई 10 फीट से अधिक न हो।

आगरा नहर और हाइवे पर 21 जगहों पर नाकाबंदी की गई है।

आगरा नहर और हाइवे पर 21 जगहों पर नाकाबंदी की गई है।

21 जगहों पर ट्रैफिक पुलिस की नाकेबंदी

ट्रैफिक पुलिस की तरफ से सुरक्षा को लेकर आगरा नहर के साथ और हाईवे पर 21 जगहों पर नाकाबंदी की गई है। 24 घंटे इन स्थानों पर पुलिस 300 पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है। आगरा कैनाल के साथ ट्रैफिक को पुरी तरह से बंद कर दिया गया है। यंहा से केवल कावड़ लेकर जाने वालों को जाने दिया जा रहा है।

बैठक में डीसीपी मुख्यालय हिमाद्री कौशिक, डीसीपी क्राइम राजेश कुमार मोहन, डीसीपी ट्रैफिक जयवीर सिंह, डीसीपी सेंट्रल उषा, थाना प्रबंधक एवं ट्रैफिक इंस्पेक्टर मौजूद रहे।

.

खबरें और भी हैं...

  • शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने चाकू से काटा बॉयफ्रेंड का गला: फरीदाबाद में शादी से इनकार करने पर हत्या; डेडबॉडी कमरे में बंद कर भागी

    फरीदाबाद में शादी से इनकार करने पर हत्या; डेडबॉडी कमरे में बंद कर भागी|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar0:38
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फरीदाबाद की नहर से मिला लापता युवक का ऑटो: मां को आखिरी फोन कर बोला था- नदी में कूदने जा रहा हूं

    मां को आखिरी फोन कर बोला था- नदी में कूदने जा रहा हूं|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar0:30
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पत्नी की सरिया से हत्या, पति को उम्रकैद: फरीदाबाद कोर्ट ने 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया, एक ही घर में ब्याह थी 2 बहनें

    फरीदाबाद कोर्ट ने 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया, एक ही घर में ब्याह थी 2 बहनें|बल्लभगढ़,Ballabgarh - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फरीदाबाद पुलिस ने 2.13 करोड़ की ठगी में आरोपी पकड़ा: जयपुर का रहने वाला; दंपती को किया था डिजिटल अरेस्ट

    जयपुर का रहने वाला; दंपती को किया था डिजिटल अरेस्ट|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar0:49
    • कॉपी लिंक

    शेयर