world-news

'अब लोगों की परवाह नहीं, 2027 मेरा आखिरी वर्ल्ड कप...,' वेस्टइंडीज ODI सीरीज से पहले विराट कोहली ने कह दी बड़ी बात

September 26, 2026

Virat Kohli: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले दिए अपने बयान में साफ कहा कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा और अब वो पूरी तरह खुलकर खेलने वाले हैं.

Virat Kohli: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले दिए अपने बयान में साफ कहा कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा और अब वो पूरी तरह खुलकर खेलने वाले हैं.

author-image

New Update

Virat Kohli

Virat Kohli

Virat Kohli: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली रविवार को मैदान पर इंटरनेशनल मैच खेलने उतरेंगे, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से होगी. सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस वनडे सीरीज से टीम इंडिया की 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां भी शुरू हो जाएंगी. यह भी तय हो गया है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली अगले साल वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया के लिए खेलने वाले हैं, हालांकि यह वर्ल्ड कप इन दोनों का आखिरी वर्ल्ड कप भी होगा. अब वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले विराट कोहली ने कई बड़े बयान दिए हैं, जिसमें उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप खेलने, अपनी बैटिंग स्टाइल से लेकर शुभमन गिल की कप्तानी को लेकर भी अपनी बात रखी है.

2027 वनडे वर्ल्ड कप मेरा आखिरी वर्ल्ड कप - विराट कोहली

विराट कोहली ने JioHotstar को दिए एक खास इंटरव्यू में खुद इस बात की पुष्टि कर दी है कि 2027 उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा. कोहली ने अपने संन्यास और भविष्य को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए कहा, "यह भारत के लिए मेरा आखिरी वनडे वर्ल्ड कप होगा और मेरा मकसद इसे जीतना है। इसके लिए चाहे जो कुछ भी करना पड़े, मैं पूरी तरह तैयार हूं." 

VIRAT KOHLI TALKING ABOUT HIS FINAL WORLD CUP IN 2027. 🥹🇮🇳

“2027 World Cup is going to be the last World Cup I’m going to play for India. That’s my motivation, the goal is absolutely to win the cup, whatever it takes, I’m ready”. (JioStar). pic.twitter.com/fsNBgC1dWj

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 26, 2026

अब खुलकर खेलने वाले हैं विराट कोहली

विराट कोहली ने यह भी खुलासा किया है कि उन्होंने अपना गेम प्लान बदला है. अब वो खुल कर खेलने वाले हैं और उन्हें किसी की परवाह नहीं है. अपनी बैटिंग अप्रोच में बदलाव पर बात करते हुए कोहली ने कहा, "मैंने खुद से एक वादा किया है कि मैं अब और अधिक खुलकर खेलूंगा. लोगों की मुझसे क्या उम्मीदें हैं, मैं अब उसकी चिंता नहीं करूंगा." उन्होंने माना कि आधुनिक क्रिकेट की बदलती मांगों के अनुरूप ढलने के लिए वे अब मैदान पर अधिक जोखिम उठाने के लिए तैयार हैं.

VIRAT KOHLI ON HIS AGGRESSIVE BATTING STYLE IN ODI CRICKET:

- "What's changed is, firstly, I promised myself that I'm going to play more freely. I'm not going to worry about the expectations that people might have around me. My role had always been, for a long period of time,… pic.twitter.com/Z3gTOvu0Cb

— Tanuj (@ImTanujSingh) September 26, 2026

विराट कोहली ने कहा कि 50 ओवर का वर्ल्ड कप होता है मुश्किल

विराट कोहली का यह मानना है कि, 50 ओवर के वर्ल्ड कप में खेलना किसी भी अन्य फॉर्मेट से ज्यादा कठिन है क्योंकि इसमें टी20 जितनी तीव्रता के साथ 10 मैच खेलने होते हैं, जो एक ही दिन में ढाई टी20 मैच खेलने के बराबर दबाव डालता है. विदेशी परिस्थितियों में इतने लंबे टूर्नामेंट के दौरान इस स्तर की ऊर्जा और तीव्रता को बनाए रखना खिलाड़ियों की शारीरिक और मानसिक क्षमता की एक बड़ी परीक्षा है.

VIRAT KOHLI ON CRICKET WORLD CUP. [JioStar]

"The intensity of a 50-over World Cup is greater than anything because now, it's about 10 games at a T20 level of intensity but you are playing 2.5 T20 games in one day and to maintain that intensity for 10 games in a big tournament… pic.twitter.com/Aee6tSLqGS

— Johns. (@CricCrazyJohns) September 26, 2026

विराट कोहली ने की शुभमन गिल की तारीफ

विराट कोहली ने शुभमन गिल की भी तारीफ की. गिल के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कोहली ने कहा, "कप्तान के तौर पर शुभमन अभी युवा हैं और सीख रहे हैं, लेकिन उनके पास भारतीय टीम की कप्तानी करने के लिए बिल्कुल सही दृष्टिकोण और आवश्यक तीव्रता है. उनमें टीम को सही दिशा में ले जाने की तीव्र इच्छा है और मैं उन्हें लंबे समय तक कप्तानी करते हुए देख रहा हूं. 

यह भी पढ़ें:  भारतीय कबड्डी का डबल धमाका! एक ही दिन में ईरान को दो बार हराकर पुरुष और महिला टीमों ने जीते 2 गोल्ड मेडल

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें