Bhuvneshwar Kumar Team India: भुवनेश्वर कुमार 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलना चाहते हैं या नहीं? इस सबसे बड़े सवाल का जवाब उन्होंने खुद दे दिया है.
Written By : नीरज शर्मा | Updated at : 02 Aug 2026 07:33 PM (IST)

भुवनेश्वर कुमार 2027 का वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं?
Source : सोशल मीडिया
भुवनेश्वर कुमार 2027 ODI वर्ल्ड कप में नहीं खेलना चाहते हैं. भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज ने खुद यह कहा है कि उनकी मंशा अब टीम इंडिया में वापसी करने की नहीं है और ना ही उन्हें किसी के सामने कुछ साबित करना है. हाल ही में भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने 2027 वर्ल्ड कप के लिए संभावित भारतीय स्क्वाड चुना था, जिसमें उन्होंने भुवनेश्वर की वापसी करवाने की बात कही थी.
भुवनेश्वर कुमार पिछले दोनों IPL सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की चैंपियन टीम का हिस्सा रहे हैं. नवंबर 2022 के बाद से उन्होंने टीम इंडिया के लिए कोई मैच नहीं खेला है. 4 साल बीत चुके हैं, लेकिन 36 वर्षीय भुवनेश्वर का कहना है कि अब उनका लक्ष्य टीम इंडिया में वापसी करना नहीं है और वे सिर्फ क्रिकेट के प्रति प्यार और जुनून के लिए इस खेल से जुड़े हुए हैं.
क्रिकेट से प्यार है, इसलिए खेल रहा हूं
RCB के पॉडकास्ट पर भुवनेश्वर कुमार ने कई विषयों पर बात की. उन्होंने कहा, "मैं IPL और डोमेस्टिक क्रिकेट इसलिए खेल रहा हूं क्योंकि मुझे इस खेल से प्यार है. जब आप युवा दिनों में भारतीय टीम के लिए खेल रहे होते हैं, आप कहते हैं कि आप खेल से प्यार करते हैं. मगर सच कहूं तो 'जो आपके नियंत्रण में है उसी कॉ नियंत्रित कीजिए', 'बहुत ज्यादा मत सोचिए' और 'जुनून के लिए खेलना', मैं ऐसी चीजों को महसूस कर पा रहा हूं."
टीम इंडिया में वापसी...
भुवनेश्वर कुमार ने साफ तौर पर कहा कि अब उन्हें कुछ हासिल नहीं करना है. उन्होंने कहा, "मैं भारत के लिए खेल चुका हूं और यह ऐसी चीज नहीं है, जिसे मुझे हासिल करना है. मुझे एक और अवसर मिलता है, तो अच्छा होगा, लेकिन मैं पहले भी भारत के लिए खेल चुका हूं. मैं अब जो भी कर रहा हूं वह क्रिकेट के प्रति प्यार के लिए कर रहा हूं. मुझे अनुशासित रहना है."
यह भी पढ़ें:
तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, इस सीरीज में संभालेंगे टीम की कमान

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
Published at : 02 Aug 2026 07:33 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola