world-news

बांग्लादेश को हराकर महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम, दीप्ति शर्मा की घातक गेंदबाजी

September 10, 2026

IND W vs BAN W Womens Asia Cup 2026 Semi-Final: बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

IND W vs BAN W Womens Asia Cup 2026 Semi-Final: बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

author-image

New Update

Indian Womens Team

Indian Womens Team

IND W vs BAN W Womens Asia Cup 2026 Semi-Final: महिला एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मैच में भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. भारतीय टीम 10वीं बार महिला एशिया कप के फाइनल में पहुंची है. भारत द्वारा दिए गए 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 7 विकेट पर 109 रन ही बना सकी. बांग्लादेश के लिए कोई भी बल्लेबाज 30 रनों के आंकड़े को नहीं छू सकी. वहीं भारत की ओर से घातक गेंदबाजी करते हुए दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट चटकाए. जबकि नंदनी शर्मा ने 2 विकेट हासिल किए. अब 13 सितंबर को हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम फाइनल मैच खेलने उतरेगी. 

श्री चरणी और दीप्ति शर्मा ने बांग्लादेश को दिए शुरुआती झटके

भारत द्वारा दिए गए 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की पारी का आगाज दिलारा अख्तर और जुएरिया फिरदौस ने किया. भारत के मुकाबले बांग्लादेश की शुरुआत थोड़ी ठीक-ठाक रही, लेकिन फिर श्री चरणी ने 6वें ओवर में 26 रन के स्कोर पर जुएरिया फिरदौस को आउट कर बांग्लादेश को पहला झटका दिया. जुएरिया फिरदौस 18 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुईं. इसके बाद बांग्लादेश के 35 रन के स्कोर पर दीप्ति शर्मा ने दिलारा अख्तर को पवेलियन का रास्ता दिखाया. दिलारा 26 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुईं, जिसमें 4 चौके शामिल थे.

— BCCI Women (@BCCIWomen) September 10, 2026

इसके बाद सोभना मोस्टोरी और कप्तान निगार सुल्ताना ने पारी को संभाला और आगे बढ़ाया, लेकिन फिर दीप्ति शर्मा ने सोभना मोस्टोरी को आउट कर बांग्लादेश को तीसरा झटका दिया. सोभना मोस्टोरी 24 गेंद पर एक चौके की मदद से 18 रन बनाकर आउट हुईं. फिर प्रेमा रावत ने कप्तान निगार सुल्तान को आउट कर बांग्लादेश को चौथा झटका दिया है. निगार सुल्तान 17 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 1 चौका और एक छक्का शामिल रहा.  

— BCCI Women (@BCCIWomen) September 10, 2026

दीप्ति शर्मा ने की शानदार गेंदबाजी 

मीडिल ऑर्डर के लड़खड़ाने के बाद बांग्लादेश की पारी पूरी तरह बिखर गई. टीम को 5वां झटका शर्मिन अख्तर के रूप में लगा, जिन्हें दीप्ति शर्मा ने 1 रन पर पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेशी निचले क्रम पर पूरी तरह दबाव बना दिया. नंदनी शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए बैक-टू-बैक विकेट चटकाए. उन्होंने पहले फहीमा खातून (14 रन) को आउट कर 6ठां विकेट लिया और फिर अगली ही गेंद पर नाहिदा अख्तर को जीरो पर आउट कर बांग्लादेश को 7वां झटका दिया. हालांकि, एक छोर पर शॉर्ना अख्तर 22 रन बनाकर नाबाद रहीं, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई मदद नहीं मिली. इस तरह बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 109 रन ही बना सकीं.

ऐसी रही भारतीय महिला टीम की बल्लेबाजी, शैफाली वर्मा ने लगाई फिफ्टी

महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने 6 विकेट पर 149 रन बनाए थे. भारत की ओर से ओपनर शैफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 64 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 24 रन बनाए. वहीं ऋचा घोष ने 21 रन और प्रतिका रावल ने 20 रनों का योगदान दिया. इसके साथ ही, दीप्ति शर्मा ने आखिरी में 6 गेंदों पर 13 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया के स्कोर को 140 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. बांग्लादेश के लिए सुल्ताना खातुन ने 2 विकेट लिए, जबकि नाहिदा अख्तर और राबेया खान ने 1-1 विकेट चटकाया.

यह भी पढ़ें:  पाकिस्तान के सबसे बड़े 'खलनायक' बने हैरी ब्रुक, सिर्फ 14 पारियों में यह कारनामा कर रचा इतिहास

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें