world-news

टीम इंडिया किस दिन खेलेगी महिला एशिया कप 2026 में अपना अगला मैच, नोट कर लीजिए डेट और टाइम

August 31, 2026

Womens Asia Cup 2026 : महिला एशिया कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम अपना अगला मैच कब खेलने वाली है. वो किस टीम के साथ खेलेगी. आइए इसके बारे में जानते हैं.

Womens Asia Cup 2026 : महिला एशिया कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम अपना अगला मैच कब खेलने वाली है. वो किस टीम के साथ खेलेगी. आइए इसके बारे में जानते हैं.

author-image

New Update

Womens Asia Cup 2026

Womens Asia Cup 2026 Photograph: (X/BCCI WOMENS)

Womens Asia Cup 2026 : महिला एशिया कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है. 28 अगस्त से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में अब तक कुल 3 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इंडियन क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप के इस संस्करण का तीसरा मुकाबला खेला. ये इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का पहला मैच था, जो उन्होंने थाईलैंड के साथ खेला. इस मुकाबले में भारत ने 94 रनों से मैच अपने नाम किया. अब टीम इंडिया का अगला मैच कब और कहां खेला जाएगा. आइए इसके बारे में जानते हैं.  

टीम इंडिया कब खेलेगी अलगा मैच

भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशिया कप 2026 में अपना अगला मैच 3 सितंबर को खेलने वाली है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में गुरुवार को टीम इंडिया टूर्नामेंट का अपना दूसरा मैच खेलने वाली है.  

— BCCI Women (@BCCIWomen) August 30, 2026

किस टीम से होगी टीम इंडिया की टक्कर

महिला एशिया कप 2026 में टीम इंडिया अपना दूसरा मैच हांगकांग, चीन के साथ खेलने वाली हैं. इस मुकाबले में टीम इंडिया फेवरेट हैं और उसे हांगकांग चीन पर जीत पाने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. 

— BCCI Women (@BCCIWomen) August 30, 2026

कितने बजे से शुरू होगा मैच

भारत महिला बनाम हांगकांग, चीन महिला के बीच ये मैच रात को खेला जाएगा. इस मैच की शुरुआत रात 8 बजे से होगी. वहीं इस मुकाबले का टॉस 7:30 पर होगा. चैनल पर इस मैच की लाइव कवरेज 6:30 बजे से शुरू हो जाएगी. 

— BCCI Women (@BCCIWomen) August 30, 2026

किस चैनल पर देखें भारत का अगला मैच

भारत महिला बनाम हांगकांग, चीन महिला के बीच एशिया कप 2026 में होने वाले मैच का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है. इस मैच का लाइव प्रसारण सोनी 3 पर हिंदी में उपलब्ध होगा.

— BCCI Women (@BCCIWomen) August 30, 2026

किस ऐप पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग 

महिला एशिया कप 2026 के खेले जाने वाले मैच नंबर 7 की, जो कि भारत महिला बनाम हांगकांग, चीन महिला के बीच खेला जाने वाला है. इस मैच की लाइव सोनी लिव ऐप पर की जाएगी. इस ऐप की बेवसाइट पर जाकर भी आप मैच का आनंद ले सकते हैं.

Congratulations to Pratika Rawal, who makes her T20I debut today and is presented with her #TeamIndia 🧢 from Captain @ImHarmanpreet 😊. #AsiaCup#INDvTHAIpic.twitter.com/iY1o9uMpwN

— BCCI Women (@BCCIWomen) August 30, 2026

कैसा रहा भारत-थाईलैंड मैच का हाल

इस मुकाबले में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 159 रन बनाए. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए थाईलैंड 16.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 65 रनों पर ढेर हो गई और 94 रनों के बड़े अंतर से मैच हार गई. भारत के लिए इस मुकाबले में बल्ले के साथ शेफाली वर्मा ने 64 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं बॉल के साथ दीप्ति शर्मा और नंदनी शर्मा ने 3-3 विकेट हासिल किए.

ये भी पढ़ें : IND W vs THA W : भारत ने थाईलैंड को 94 रनों से हराकर किया एशिया कप का विजयी आगाज, शेफाली, दीप्ति और नंदनी ने बिखेरा जलवा