Irumudi Box office Collection: तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया. फिल्म ने महज दो दिनों में ही 90% बजट वसूल लिया और 2026 का बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया.
Written By : राहुल यादव | Updated at : 23 Aug 2026 05:34 PM (IST)

'इरुमुडी' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही
Source : Social Media/X
बॉक्स ऑफिस पर तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' का बोलबाला देखने के लिए मिल रहा है. रवि तेजा की फिल्म हाल ही में सिनेमाघरों में आई और ये आते ही इंटरनेट पर छा गई है. इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं, जिसका फायदा फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिलता दिख रहा है. रवि तेजा ने 6 फिल्में लगातार फ्लॉप देने के बाद एक हिट फिल्म दी है. ऐसे में अब रवि तेजा की फिल्म ने दूसरे दिन की कमाई के बाद 2026 का एक और रिकॉर्ड बना दिया है.
'इरुमुडी' का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म 'इरुमुडी' ने दो दिनों में तगड़ा कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने पहले दिन डबल डिजिट में ओपनिंग की थी और ये रवि तेजा की पहली फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 10 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था. कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन ने यानि कि शनिवार को 16.20 करोड़ का बिजनेस किया था. वहीं, फिल्म ने पहले दिन 15.30 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसके बाद इसका इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 31.50 करोड़ हो चुका है.
यह भी पढ़ें: Awarapan 2 ने तोड़ा 'कॉकटेल 2' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की हाईएस्ट रोमांटिक ग्रॉसर फिल्म
'नारी नारी नादेमा मुरारी' को 'इरुमुडी' ने पछाड़ा
कोईमोई के अनुसार, तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. दो दिनों में ही 30 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया और इसी के साथ ही इसने 'नारी नारी नादेमा मुरारी' के लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पछाड़ दिया है. फिल्म ने 26.27 करोड़ का बिजनेस किया था. इसी के साथ ही इसने टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग तेलुगु फिल्म 2026 की लिस्ट में एंट्री मार ली है. इसने 10वें स्थान पर जगह बनाई है.
2026 की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग तेलुगु फिल्में (नेट कलेक्शन)
1. मना शंकर वराप्रसाद गारु- 218.47 करोड़
2. पेद्दी- 244.27 करोड़
3. द राजा साब- 146.04 करोड़
4. उस्ताद भगत सिंह- 72.38 करोड़
5. मां इंटि बंगारम- 62 करोड़
6. अनगनगा ओका राजू- 53.9 करोड़
7. लेनिन- 49.31 करोड़
8. चेन्नई लव स्टोरी- 38.34 करोड़
9. डकैत- 36.7 करोड़
10. इरुमुडी- 31.50 करोड़
यह भी पढ़ें: तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर बनी 'इरुमुडी'
गौरतलब है कि फिल्म 'इरुमुडी' ने बॉक्स ऑफिस पर केवल अच्छा खासा प्रदर्शन ही नहीं किया बल्कि ये रवि तेजा के करियर के लिए भी मील का पत्थर साबित हुई है, जहां एक्टर लगातार फ्लॉप फिल्में दे रहे थे वहीं, 'इरुमुडी' ने इस बैरियर को तोड़ दिया. ये रवि तेजा के करियर की बिगेस्ट ओपनर रही.
बहरहाल, अगर 'इरुमुडी' के बारे में बात की जाए तो इसमें पिता और बेटी की कहानी को दिखाया गया है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है. फिल्म में प्रिया भवानी शंकर भी लीड रोल में हैं. रवि तेजा और प्रिया की केमिस्ट्री भी फिल्म में कमाल की लगती है.
और पढ़ें

राहुल यादव ABP Network में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एंटरटेनमेंट डेस्क के लिए खबरें लिखते हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और मनोरंजन पत्रकारिता में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. राहुल की भोजपुरी सिनेमा और बॉलीवुड कवरेज में विशेष पकड़ मानी जाती है. उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और News18 हिंदी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया है. राहुल ने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से जनसंचार में स्नातकोत्तर (MA in Mass Communication) और University of Delhi से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक (BA) किया है.
Read More
Published at : 23 Aug 2026 05:34 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola