Aly Goni Rejected girlfriend Jasmin Bhasin: अली गोनी ने खुलासा किया कि 2018 में जैस्मिन भसीन के प्रपोज करने पर उन्होंने 'ना' कह दिया था। फिर जैस्मिन को उन्हें मनाने में 2 साल लगे थे। जानें पूरी कहानी।
टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक अली गोनी और जैस्मिन भसीन अक्सर अपनी केमिस्ट्री और बॉन्डिंग को लेकर चर्चा में रहते हैं। 'बिग बॉस 14' के बाद दोनों की लव स्टोरी ने लाखों फैंस का दिल जीता। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि जब जैस्मिन ने पहली बार अली को प्रपोज किया था, तब उन्होंने साफ तौर पर 'ना' कह दिया था। अब अली गोनी ने खुद इस फैसले के पीछे की वजह का खुलासा किया है।
2018 में जैस्मिन ने किया था प्रपोज
रियलिटी शो 'Alliance' में रुही दोसानी और रैपर बाली से बातचीत के दौरान अली गोनी ने अपनी और जैस्मिन भसीन की लव स्टोरी के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि दोनों की दोस्ती 'खतरों के खिलाड़ी 9' के दौरान और मजबूत हुई। जब उनसे पूछा गया कि रिश्ते की शुरुआत किसने की थी, तो अली ने बताया कि 31 दिसंबर 2018 को जैस्मिन भसीन ने उन्हें प्रपोज किया था। हालांकि, उन्होंने उसी समय इस प्रपोजल को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।
और पढ़ें - 36 की उम्र में 26 वाला फिगर, Krishtal Dsouza ने फ्लॉन्ट किया बोल्ड लुक, वायरल हुआ नया फोटोशूट
क्यों ठुकराया था जैस्मिन का प्रपोजल?
अली गोनी ने बताया कि वह किसी भी रिश्ते में बिना पूरी तरह आश्वस्त हुए कदम नहीं रखना चाहते थे। उनके मुताबिक, कई लोग जल्दबाजी में रिलेशनशिप शुरू कर लेते हैं, लेकिन समय के साथ उनकी भावनाएं बदल जाती हैं। अली ने कहा कि वह किसी रिश्ते को लेकर 100 प्रतिशत सुनिश्चित होना चाहते थे। इसी वजह से उन्होंने तुरंत 'हां' नहीं कहा और अपने फैसले के लिए समय लिया।
दो साल तक नहीं मानीं जैस्मिन
अली गोनी ने बताया कि जैस्मिन भसीन ने हार नहीं मानी। उन्हें मनाने में जैस्मिन को करीब दो साल लग गए। इस दौरान उन्होंने लगातार अपने प्यार और भरोसे को कायम रखा। अली ने मुस्कुराते हुए कहा कि जैस्मिन आज भी सबसे कहती हैं कि उन्हें मनाने में दो साल लग गए। जैस्मिन की तारीफ करते हुए अली गोनी ने कहा, ‘हिम्मत नहीं छोड़ी, इतनी पावरफुल है वो। मैं इधर-उधर व्यस्त था, लेकिन उसका फोकस सिर्फ मुझ पर था। जब मुझे उसके सच्चे प्यार का एहसास हुआ, तब मैंने सोचा कि इससे बेहतर मुझे और क्या मिल सकता है।’ अली ने यह भी कहा कि उनके अनुसार अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी करना दुनिया का सबसे अच्छा फैसला हो सकता है, क्योंकि वह आपको सबसे बेहतर तरीके से समझता है।
और पढ़ें - SRK-सलमान खान या आमिर खान, तीनों में किसकी हाइट ज्यादा? क्या बता पाएंगे आप
आज हैं टीवी के सबसे पसंदीदा कपल्स में शामिल
करीब दो साल तक एक-दूसरे को समझने के बाद अली गोनी और जैस्मिन भसीन ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया। 'बिग बॉस 14' में दोनों ने अपने प्यार का खुलकर इजहार किया और तभी से यह जोड़ी फैंस की पसंदीदा बन गई। आज दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ नजर आते हैं और सोशल मीडिया पर भी अपनी तस्वीरों और वीडियोज से कपल गोल्स देते रहते हैं।