world-news

फरीदाबाद में ₹20 हजार रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार: वित्तीय रिकॉर्ड देने के बदले मांगे थे ₹40 हजार; गुरुग्राम में कंप्यूटर ऑपरेटर ₹12 हजार लेते पकड़ा - Faridabad News

September 18, 2026

फरीदाबाद में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टीम ने (ACB) शुक्रवार शाम को रजिस्ट्रार, फर्म एवं सोसायटी-कम-जिला औद्योगिक केंद्र कार्यालय में कार्रवाई करते हुए एक क्लर्क को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान राहुल त्यागी के रूप में हुई है।

.

आरोप है कि राहुल त्यागी पूर्व आरडब्ल्यूएफ कार्यकाल से जुड़े वर्ष 2018 से अब तक के वित्तीय रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के बदले शिकायतकर्ता से 45 हजार रुपए मांग रहा था। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने आरोपों की पुष्टि की और ट्रैप की योजना तैयार की।

कार्यालय से पकड़ा गया आरोपी क्लर्क।

कार्यालय से पकड़ा गया आरोपी क्लर्क।

20 हजार रुपए लेते ही एसीबी ने पकड़ा

शुक्रवार शाम शिकायतकर्ता ने एसीबी की योजना के मुताबिक आरोपी को रिश्वत की रकम में से 20 हजार रुपए एडवांस के तौर पर दिए। रकम हाथ में लेते ही मौके पर मौजूद एसीबी टीम ने राहुल त्यागी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

आरोपी से पूछताछ में जुटी एसीबी टीम

गिरफ्तारी के बाद एसीबी ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। टीम यह भी जांच कर रही है कि रिश्वत की मांग अकेले क्लर्क ने की थी या इसमें कार्यालय के किसी अन्य कर्मचारी की भी भूमिका थी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गुरुग्राम में कंप्यूटर ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार

वहीं, दूसरे मामले में गुरुग्राम में ACB ने नगर निगम के इंजीनियरिंग ब्रांच में HKRN के माध्यम से कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर पवन कुमार को ₹12 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ ACB थाना गुरुग्राम में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

ACB के अनुसार, शिकायतकर्ता नगर निगम में ठेकेदार है। उसने करीब ₹28 लाख की लागत वाले श्मशान घाट के नवीनीकरण का लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा कर लिया था। काम पूरा होने के बाद करीब ₹23 लाख का बिल पास करवाने के लिए उससे ₹92 हजार रिश्वत मांगे जाने की शिकायत दी गई। शिकायत के मुताबिक, मांग की गई रकम में से ₹80 हजार पहले ही दिए जा चुके थे। इसके बाद बाकी ₹12 हजार देने के लिए कहा गया।

एसीबी की गिरफ्त में आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर।

एसीबी की गिरफ्त में आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर।

शिकायत पर विजिलेंस ने बिछाया जाल

ठेकेदार ने रिश्वत की मांग की जानकारी ACB को दी। शिकायत के आधार पर ब्यूरो की टीम ने नियमानुसार ट्रैप कार्रवाई की। टीम ने जाल बिछाकर पवन कुमार को ₹12 हजार की रिश्वत स्वीकार करते हुए मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

जांच और कानूनी कार्रवाई जारी

आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद ब्यूरो ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब रिश्वत की कथित मांग, पहले दी गई ₹80 हजार की रकम और बिल से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच करेगी। एसीबी के अनुसार, मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।