sports

टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 4 बल्लेबाज, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं

September 18, 2026

जोस बटलर ने 15 हजार टी20 रन पूरे कर कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ दिया है. इस लिस्ट में एलेक्स हेल्स और क्रिस गेल भी शामिल हैं, जबकि कोई भारतीय बल्लेबाज टॉप-4 में नहीं है.

Written By : उफक साहिल |  Updated at : 18 Sep 2026 07:27 PM (IST)

Preferred Sources

most runs in t20 cricket top 4 list Jos Buttler completing 15000 runs टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 4 बल्लेबाज, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं

जोस बटलर ने टी20 में पूरे किए 15 हजार रन

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में बड़ा बदलाव हुआ है. इंग्लैंड के जोस बटलर ने 15 हजार टी20 रन पूरे करते ही इतिहास रच दिया है. इसके साथ ही उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़कर इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. खास बात ये है कि टॉप-4 की इस लिस्ट में अभी कोई भी भारतीय बल्लेबाज शामिल नहीं है. 

यह भी पढ़े: संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने पर पहली बार बोले गौतम गंभीर, जानें क्या कहा

जोस बटलर- 15,000 रन

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर अब टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 528वें टी20 मैच में 15 हजार रन पूरे किए. बटलर ने ये उपलब्धि श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में हासिल की, जहां उन्होंने 16 गेंदों पर 30 रन बनाए. वो टी20 क्रिकेट में 15 हजार रन का आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज हैं.

कीरोन पोलार्ड- 14,999 रन

वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. उनके नाम 14,999 टी20 रन दर्ज हैं.  यानी वो 15 हजार रन पूरे करने से सिर्फ एक रन दूर रह गए. पोलार्ड ने अपने टी20 करियर में 754 मैच खेले हैं.

एलेक्स हेल्स- 14,581 रन

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स 14,581 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं. हेल्स ने 537 टी20 मैचों में ये रन बनाए हैं. उनके नाम टी20 क्रिकेट में 7 शतक और 93 अर्धशतक दर्ज हैं.

क्रिस गेल- 14,562 रन

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल 14,562 रन के साथ चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने 463 टी20 मैचों में ये रन बनाए हैं. गेल के नाम इस फॉर्मेट में 22 शतक और 88 अर्धशतक हैं.

टॉप-4 में कोई भारतीय नहीं

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-4 बल्लेबाजों में फिलहाल कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं है. भारत की तरफ से विराट कोहली इस सूची में सबसे ऊपर हैं. उनके नाम 14,218 टी20 रन हैं और वो 6 स्थान पर हैं.

यह भी पढ़े: दक्षिण अफ्रीका को लगा तीसरा बड़ा झटका, रबाडा के बाद लुंगी एनगिडी वनडे सीरीज से बाहर

About the author उफक साहिल

उफक साहिल ABP न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर इंटर्न काम कर रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की थी. वर्तमान में यह हैदराबाद में मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी में MA मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म की छात्रा हैं. इन्होंने बिहार में दरभंगा के कामेश्वरनगर स्थित ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है. अभी उफक एबीपी न्यूज़ वेबसाइट के बिजनेस और यूटिलिटी सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.

Read More

Published at : 18 Sep 2026 07:27 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola