Home›Youth Corner›UP Announces Recruitment for 20,382 Secondary School Posts, Including TGT and Principals
उत्तर प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी, प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य के कुल 20,382 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इनमें टीजीटी के 17,735, प्रधानाध्यापक के 1,172 …

UP Teacher Recruitment 2026
satya prakash
Published: 24 Oct 2026 | 12:09 amModified: 24 Oct 2026 | 12:10 am
HIGHLIGHTS
- यूपी में शिक्षकों के 20,382 पदों पर भर्ती।
- टीजीटी के 17,735 पदों के लिए आवेदन 24 अक्टूबर से।
- प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य भर्ती की परीक्षा 7 जनवरी को।
UP Teacher Recruitment 2026: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य में टीजीटी, प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य के कुल 20,382 पदों पर भर्ती के लिए तीन विज्ञापन जारी किए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 17,735 पद टीजीटी भर्ती के हैं।
सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल
किस पद पर कितनी भर्ती?
- टीजीटी: 17,735 पद
- प्रधानाध्यापक: 1,172 पद
- प्रधानाचार्य: 1,475 पद
- कुल पद: 20,382
TGT भर्ती के आवेदन 24 अक्टूबर से
टीजीटी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 अक्टूबर से शुरू होंगे। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 23 नवंबर निर्धारित की गई है। टीजीटी भर्ती परीक्षा 23 और 24 दिसंबर को प्रस्तावित है।
प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य के आवेदन शुरू
प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अक्टूबर से शुरू होगी। इन दोनों पदों की भर्ती परीक्षा 7 जनवरी 2027 को प्रस्तावित है।
सभी भर्तियों में OTR अनिवार्य
टीजीटी, प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कराना अनिवार्य होगा। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को संबंधित भर्ती विज्ञापन में पात्रता, जरूरी दस्तावेज, आवेदन शुल्क और अन्य शर्तों की जानकारी जरूर देखनी चाहिए।
ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में नया उत्तर प्रदेश युवाओं के लिए रोजगार के नित नए अवसर सृजित कर रहा है।
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में TGT के 17,735 पद, प्रधानाध्यापक (हाईस्कूल स्तर) के 1,172 पद और प्रधानाचार्य (इंटरमीडिएट स्तर) के 1,475 पदों सहित कुल 20,382 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किए गए हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां:
* टीजीटी: आवेदन 24 अक्टूबर से शुरू; शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर और आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2026। परीक्षा तिथि - 23–24 दिसंबर, 2026।
* प्रधानाध्यापक: आवेदन 23 अक्टूबर से शुरू; शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर और आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2026। परीक्षा तिथि - 07 जनवरी, 2027।
* प्रधानाचार्य: आवेदन 23 अक्टूबर से शुरू; शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर और आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2026। परीक्षा तिथि - 07 जनवरी, 2027।
तीनों भर्तियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य है। अभ्यर्थी पात्रता एवं आवेदन संबंधी विस्तृत निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://t.co/Ayn0DgyfnH पर देख सकते हैं।
— Information and Public Relations Department, UP (@InfoDeptUP) October 23, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
नीरज चोपड़ा यूबीएस एथलेटिक्स किड्स कप में 350 से अधिक बच्चों का बढ़ाएंगे उत्साह
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, सरकार बातचीत को तैयार
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: पांच सीट पर दोपहर 12 बजे तक 27.15 प्रतिशत मतदान
हमसे जुड़ें
satya prakash
सत्य प्रकाश वर्तमान में IBC24 न्यूज़, रायपुर के डिजिटल विभाग में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। वे प्रतिष्ठित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर से 'इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया' में पोस्ट ग्रेजुएट है। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 12 वर्षों का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाई हैं। वे खबरों को सरल, स्पष्ट और प्रभावी हिंदी में प्रस्तुत करने के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कंटेंट की गुणवत्ता और प्रासंगिकता पर विशेष ध्यान देते हैं। सत्य प्रकाश ने अपने पत्रकारिता करियर के दौरान दैनिक भास्कर और नवभारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग की है। जमीनी स्तर पर खबरों को कवर करने के अनुभव ने उन्हें घटनाओं की वास्तविकता समझने और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाने का अवसर दिया। इसके अलावा, वे INN 24 न्यूज़ में सह संपादक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जहां उन्होंने समाचार संपादन और प्रस्तुति से जुड़ी जिम्मेदारियां निभाईं। IBC24 न्यूज़ के डिजिटल विभाग में वे समाचार लेखन, प्रभावशाली हेडलाइन तैयार करने, SEO फ्रेंडली आर्टिकल लिखने और डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए उपयोगी न्यूज़ कंटेंट तैयार करने का कार्य करते हैं। डिजिटल मीडिया की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उनकी कोशिश रहती है कि खबरें तथ्यों पर आधारित हों और पाठकों तक कम शब्दों में स्पष्ट एवं महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाएं। पत्रकारिता के अलावा, सत्य प्रकाश एक वरिष्ठ राजनीतिज्ञ के साथ जनसंपर्क सहायक के रूप में भी काम कर चुके हैं। इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक गतिविधियों, जनसंपर्क और समसामयिक मुद्दों को करीब से समझने का अवसर दिया। मूल रूप से छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा से आने वाले सत्य प्रकाश अपनी कार्यशैली में तथ्यपरकता, स्पष्टता और खबरों की प्रासंगिकता को प्राथमिकता देते हैं। उनका उद्देश्य विश्वसनीय और उपयोगी समाचारों के माध्यम से पाठकों को जागरूक करना तथा उन्हें महत्वपूर्ण घटनाओं की सही जानकारी उपलब्ध कराना है।
और भी पढ़ें...
Web Title: UP Announces Recruitment for 20,382 Secondary School Posts, Including TGT and Principals

मुरिया दरबार पर सियासी रार! राष्ट्रपति के दौरे पर छिड़ा संग्राम, आखिर महामहिम के दौरे पर राजनीति करना कितना सहीं?
23 Oct 2026 | 11:56 pm![]()
उप्र विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने सपा से 175 से 200 सीट की मांग की
23 Oct 2026 | 11:54 pm![]()
लखनऊ, सीतापुर, बलिया में सपा नेताओं को निशाना बनाने वाले होर्डिंग लगाये गये
23 Oct 2026 | 11:39 pm
‘लोकतंत्र बचाओं’ पर संग्राम, ‘फेल प्रोडक्ट’ वाला कोहराम, विपक्ष के विरोध प्रदर्शन का काउंटर प्लान, सूबे की सियासत पर इस खींचतान का क्या असर?
23 Oct 2026 | 11:33 pm
शह-मात वाला खेल.. कौन रिजेक्ट, कौन फेल? डिप्टी सीएम साव ने विपक्ष पर कसा तंज, बयानबाजी के खेल में कौन किस पर भारी?
23 Oct 2026 | 11:13 pm![]()
पुलिसकर्मी सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव के भी बनें वाहक : आनंदीबेन पटेल
23 Oct 2026 | 11:00 pm![]()
झांसी में करंट लगने से एक युवक की मौत, छोटा भाई घायल
23 Oct 2026 | 10:48 pm
आख़िरकार सरकारी कर्मचारियों के आगे झुक गई राज्य की भाजपा सरकार, मान ली ये मांगे, वापस लिया गया हड़ताल
23 Oct 2026 | 10:47 pm