अबरार अहमद ने टी20 इंटरनेशनल गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग में बड़ा कमाल किया है. पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद 736 रेटिंग अंक के साथ नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं.
Written By : उफक साहिल | Updated at : 23 Sep 2026 05:29 PM (IST)

अबरार अहमद बने नंबर-1 टी20 गेंदबाज
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की ताजा रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज अबरार अहमद ने शानदार छलांग लगाते हुए दुनिया के नंबर-1 टी20 इंटरनेशनल गेंदबाज का स्थान हासिल कर लिया है. अबरार पहली बार इस मुकाम पर पहुंचे हैं. उन्होंने अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान को पीछे छोड़ा है.
अबरार अहमद के 736 रेटिंग अंक हैं, जबकि राशिद खान 735 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं. दोनों गेंदबाजों के बीच सिर्फ एक रेटिंग अंक का फर्क है. अबरार के लिए ये बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि उन्होंने पहली बार टी20 इंटरनेशनल गेंदबाजों की रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है.
टॉप-10 में इन गेंदबाजों का नाम
ताजा रैंकिंग में इंग्लैंड के आदिल राशिद 3 और ऑस्ट्रेलिया के एडम जाम्पा 4 नंबर पर हैं. भारत के वरुण चक्रवर्ती 5वें स्थान पर हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के नाथन एलिस 6 नंबर पर हैं. श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा 7वें स्थान पर हैं.
पाकिस्तान के मोहम्मद नवाज 8वें नंबर पर हैं. श्रीलंका के महीश तीक्षणा भी 658 रेटिंग अंक के साथ 9वें स्थान पर हैं. भारत के जसप्रीत बुमराह 650 अंक के साथ 10 नंबर पर हैं.
पाकिस्तान के लिए भी खास उपलब्धि
अबरार अहमद का नंबर-1 बनना पाकिस्तान क्रिकेट के लिए भी खास है. उन्होंने दुनिया के कई बड़े गेंदबाजों को पीछे छोड़ते हुए टी20 इंटरनेशनल की रैंकिंग में सबसे ऊपर जगह बनाई है. वहीं, टॉप-10 में पाकिस्तान के अबरार अहमद और मोहम्मद नवाज शामिल हैं.
इस रैंकिंग में भारत की तरफ से वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह टॉप-10 में अपनी जगह बनाए हुए हैं. अबरार के नंबर-1 बनने के साथ टी20 इंटरनेशनल गेंदबाजी रैंकिंग में एक नया बदलाव देखने को मिला है.
यह भी पढ़ें:
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2 विकेट से हराया, अंतिम ओवर में चेज किया 339 का टारगेट

About the author उफक साहिल
उफक साहिल ABP न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर इंटर्न काम कर रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की थी. वर्तमान में यह हैदराबाद में मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी में MA मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म की छात्रा हैं. इन्होंने बिहार में दरभंगा के कामेश्वरनगर स्थित ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है. अभी उफक एबीपी न्यूज़ वेबसाइट के बिजनेस और यूटिलिटी सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.
Read More
Published at : 23 Sep 2026 05:29 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola