छत्तीसगढ़ में 2 खौफनाक सड़क-हादसों का LIVE VIDEO: बिलासपुर में कार की टक्कर से स्कूटी सवार हवा में उछला,मौत; रायगढ़ में 3 युवकों को उड़ाया - Bilaspur (Chhattisgarh) News
July 15, 2026
Hindi News
Local
Chhattisgarh
Bilaspur
Bilaspur Raipur NH Accident: Scooty Rider Killed In Car Collision, CCTV
बिलासपुर3 घंटे पहले
कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़ में दो सड़क हादसों का लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। जिससे वो हवा में उछलकर 10 फीट तक सड़क पर घिसट गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
जबकि रायगढ़ जिले में कार ने बाइक सवार 3 युवक उड़ा दिया, जिससे वो हवा में उछलकर नीचे जा गिरे। हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों हादसे रविवार को हुए हैं, लेकिन वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी।
बिलासपुर: स्कूटी मोड़ते ही कार ने मारी टक्कर, मौत
पहली घटना बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक रहंगी निवासी देवेंद्र शर्मा (52) स्कूटी से किसी काम से निकले थे। हिर्री माइंस चौक के पास उन्होंने अचानक स्कूटी मोड़ने की कोशिश की। उसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि, कार ड्राइवर ने वाहन बचाने की कोशिश की, लेकिन रफ्तार अधिक होने के कारण हादसा टल नहीं सका। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सवार हवा में उछलकर करीब 10 फीट तक सड़क पर घिसट गया। हादसे में कार ने सड़क किनारे खड़ी एक और स्कूटी को भी टक्कर मार दी।
बाइक सवार हवा में उछलकर 10 फीट तक सड़क पर घिसट गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
टक्कर मारकर फरार हुआ ड्राइवर
घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।
रायगढ़: कार की टक्कर से हवा में उछले तीन युवक
दूसरी घटना रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र के खम्हार चौक की है। तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 3 युवक हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका फुटेज अब सामने आया है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए धरमजयगढ़ रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत खम्हार के खम्हार चौक पर रविवार सुबह करीब 7 बजे ग्राम बिहामाटी के तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर चौक स्थित होटल की ओर जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान धरमजयगढ़ की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
रायगढ़ में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार 3 युवक हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे।
CCTV में कैद हुआ हादसा
टक्कर इतनी भीषण थी कि, तीनों युवक बाइक समेत कई फीट दूर जा गिरे। हादसे का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। वीडियो में टक्कर के बाद तीनों युवकों को हवा में उछलकर गिरते देखा जा सकता है।
तीनों की हालत गंभीर, अस्पताल रेफर
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। शुरुआत इलाज के बाद तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए धरमजयगढ़ रेफर किया गया। फिलहाल घायलों की पहचान और वे कहां जा रहे थे, इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।
पहले भी हो चुका है बड़ा हादसा
खम्हार चौक पहले भी गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का गवाह रह चुका है। 30 अक्टूबर 2025 को इसी स्थान पर तेज रफ्तार कार ने बाइक और सड़क किनारे खड़ी महिला को टक्कर मार दी थी। उस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें कार सवार तीन लोग हादसे के बाद वाहन छोड़कर फरार होते दिखाई दिए थे।
दोनों मामलों में पुलिस जांच जारी
बिलासपुर और रायगढ़ पुलिस ने दोनों घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संबंधित वाहन चालकों की पहचान कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
……………………………..
इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…
कार की टक्कर से 10 फीट उछलकर गिरा स्टूडेंट,मौत,VIDEO:बिलासपुर में स्कूल बस से भी भिड़ी, मल्हार में हाईवा ने युवक को कुचला
हादसे के बाद ड्राइवर और कार सवार निकलकर भाग निकले।
छत्तीसगढ़के बिलासपुर में वेयर हाउस रोड पर तेज रफ्तार बेकाबू कार ने स्कूटी सवार छात्र को जोरदार टक्कर मारी, फिर सामने से गुजर रही स्कूल की मिनी बस से जा भिड़ी। स्कूटी सवार छात्र 10 फीट ऊपर हवा में उछलकर नीचे गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे का लाइव CCTV भी सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…
.
खबरें और भी हैं...
करगी रोड रेलवे स्टेशन डिरेलमेंट,10 घंटे में 10 आरोपी गिरफ्तार: ट्रैक पर जेसीबी बकेट आने से हुआ हादसा; मुख्य ठेकेदार अब भी फरार
कॉपी लिंक
शेयर
फाइनेंस कर्मियों ने अस्पताल जा रही गर्भवती की कार रोकी: किश्त जमा होने के बाद भी एक्स्ट्रा पैसे मांगने का आरोप; पुलिस बुलानी पड़ी
0:14
कॉपी लिंक
शेयर
अधूरे पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार...4 युवक गंभीर: बिलासपुर में भारतमाला नेशनल हाईवे पर हादसा, सड़क खत्म होने का नहीं चला पता
1:17
कॉपी लिंक
शेयर
ग्राउंड रिपोर्ट
510 करोड़ की सड़क पर जगह-जगह दरारें, पैर घुस रहे: रतनपुर-पेंड्रा NH बनने से पहले धंसा, लोग बोले- मिट्टी डालकर डामर बिछा दी2:40