world-news

मोहाली में 2 कांस्टेबलों को गोलियां मारीं: नशा तस्करों को पकड़ने के लिए नाका लगाया, गाड़ी रोकने पर ताबड़तोड़ फायरिंग, तलवारें चलाईं - Mohali News

July 25, 2026

मोहाली में शनिवार को नशा तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर उस समय जानलेवा हमला हो गया, जब CIA स्टाफ की टीम एक गुप्त सूचना के आधार पर सनेटा गांव के पास दबिश देने पहुंची और नाका लगा दिया।

.

पुलिस जैसे ही तस्करों की गाड़ी रोकने लगे, तो आरोपितों ने खुद को घिरता देख पहले अपने साथियों को मौके पर बुलाया और फिर पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में 2 कांस्टेबलों के पैर में गोली लगी हैं, साथ ही आरोपियों ने तलवारों से भी हमला किया।

वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए और पूरे इलाके में पुलिस ने नाकाबंदी कर उनकी तलाश शुरू कर दी। घायलों में कांस्टेबल परमजीत सिंह और कांस्टेबल जगजीत सिंह शामिल हैं, जिन्हें अस्पताल में भती करवाया गया है।

घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहा उनका इलाज चल रहा है।

घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहा उनका इलाज चल रहा है।

CIA को चिट्टे की बड़ी खेप की सूचना मिली

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 4 बजे मोहाली पुलिस को एक अहम सूचना मिली। इनपुट था कि सनेटा गांव के पास 'चिट्टे' (हेरोइन) की एक बड़ी खेप की डिलीवरी होने वाली है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए CIA स्टाफ की टीम तुरंत सक्रिय हुई। बिना समय गंवाए पुलिसकर्मी मौके की ओर रवाना हुए और इलाके की घेराबंदी कर संदिग्धों को रंगे हाथों पकड़ने की तैयारी शुरू कर दी।

पुलिस की योजना थी कि जैसे ही संदिग्ध मौके पर पहुंचें, उन्हें चारों तरफ से घेरकर गिरफ्तार कर लिया जाए। शुरुआती कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम संदिग्धों के काफी करीब पहुंच गई। इसी बीच आरोपितों को अंदाजा हो गया कि पुलिस ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया है। खुद को फंसता देख उन्होंने तुरंत अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया।

घायल पुलिसकर्मी परमजीत सिंह जिसकी टांग पर गोली लगी है और बाजू पर तलवार से हमला हुआ है।

घायल पुलिसकर्मी परमजीत सिंह जिसकी टांग पर गोली लगी है और बाजू पर तलवार से हमला हुआ है।

अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग

कुछ ही पलों में माहौल पूरी तरह बदल गया। हमलावरों ने पुलिस टीम पर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इससे पहले कि पुलिस पूरी तरह संभल पाती, तेजधार हथियारों से भी हमला कर दिया गया। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिसकर्मियों ने अपनी जान बचाते हुए स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन हमलावर लगातार हमला करते रहे।

इस हमले में कांस्टेबल परमजीत सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कांस्टेबल जगजीत सिंह पर तलवार से वार किया गया, जिससे उन्हें भी चोटें आईं। ड्यूटी के दौरान घायल हुए दोनों पुलिसकर्मियों को तुरंत मौके से निकालकर मोहाली के फेस-6 स्थित सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। फिलहाल दोनों पुलिसकर्मियों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

एसपी डिटेक्टिव सौरभ जिंदल सिविल अस्पताल में घायल पुलिसकर्मियों का हाल जानने पहुंचे ।

एसपी डिटेक्टिव सौरभ जिंदल सिविल अस्पताल में घायल पुलिसकर्मियों का हाल जानने पहुंचे ।

पुलिस ने पूरा इलाका सील किया

हमले के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी सक्रिय हो गए। पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी गई और फरार आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई। आसपास के क्षेत्रों में भी पुलिस की गतिविधियां बढ़ा दी गई हैं ताकि आरोपितों के भागने के संभावित रास्तों पर नजर रखी जा सके।

******

ये खबर भी पढ़ें:

पंजाब की लेडी इंस्पेक्टर बोली- SI ने मेरा रेप किया: न्यूड वीडियो भी बनाया, पिस्टल तानी; 3 बार अबॉर्शन, ब्लैकमेल कर तलाक भी कराया

सब इंस्पेक्टर ने होटल में बुलाकर मेरे साथ रेप किया, फिर न्यूड वीडियो व फोटो खींची। इसके बाद ब्लैकमेल कर कई बार रेप किया और प्रेग्नेंट होने पर तीन बार अबॉर्शन करायायह आरोप लुधियाना में लेडी इंस्पेक्टर ने सब इंस्पेक्टर (SI) साहिबमीत सिंह पर लगाए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)