sports

सौरव गांगुली, पत्नी डोना को जान से मारने की धमकी: 2 लेटर मिले, लिखा- सबको खत्म कर देंगे; 6 महीने से आ रहे पत्र

August 10, 2026

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
सौरव गांगुली टीम इंडिया के कप्तान और BCCI के अध्यक्ष रह चुके हैं। - Dainik Bhaskar

सौरव गांगुली टीम इंडिया के कप्तान और BCCI के अध्यक्ष रह चुके हैं।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी मिली है।

कुरियर से भेजे गए धमकी भरे पत्र में सौरव समेत उनकी पत्नी डोना गांगुली और उनके स्टाफ को जान से मारने की बात कही गई।

गांगुली परिवार ने कोलकाता के ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

CAB ऑफिस में लेटर भेजे; लिखा- खत्म कर देंगे

पुलिस के अनुसार सोमवार को बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) के दफ्तर में एक कूरियर पैकेट पहुंचा। इसमें अंग्रेजी में लिखे दो लेटर मिले। लेटर में बेहद आक्रामक और हिंसक भाषा का इस्तेमाल किया गया था।

गांगुली परिवार को इस तरह के पत्र पिछले 6 महीने से लगातार मिल रहे थे। शुरुआती दिनों में परिवार ने इन्हें किसी सिरफिरे फैन या निजी नाराजगी जताने वाले व्यक्ति की हरकत समझकर नजरअंदाज कर दिया था।

16 साल इंटरनेशनल क्रिकेट खेला

  • गांगुली ने 1992 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे डेब्यू किया और 1996 में इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान पर टेस्ट डेब्यू करते हुए 131 रन की शानदार पारी खेली।
  • अपने इंटरनेशनल करियर में 113 टेस्ट मैचों में 7,212 रन और 311 वनडे में 11,363 रन बनाए। उन्होंने टेस्ट में 16 और वनडे में 22 शतक जड़े।
  • वे साल 2000 में भारत के कप्तान बने। गांगुली की कप्तानी में भारत ने विदेशों में कई ऐतिहासिक टेस्ट मैच जीते और 2003 वर्ल्ड कप फाइनल तक का सफर तय किया।
  • 2002 में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचाया। फिर श्रीलंकाई कप्तान सनथ जयसूर्या के साथ ट्रॉफी साझा की। इसी साल लॉर्ड्स में नेटवेस्ट ट्रॉफी जीती। 2008 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था।

2019 में BCCI अध्यक्ष बने थे गांगुली

गांगुली क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष हैं। 2019 में BCCI के अध्यक्ष बने थे। उन्हें 2022 में पद से इस्तीफा देना पड़ा। उनकी जगह 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे रोजर बिन्नी को नया चेयरमैन बनाया गया।

---------------------------------------

क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

खिलाड़ी की शिकायत पर पुडुचेरी कोच पर FIR; 8 महीने पुराना है विवाद, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

पुडुचेरी (CAP) के अंडर-19 कोच एस. वेंकटरमन पर FIR दर्ज की गई है। यह कार्रवाई खिलाड़ी की याचिका पर कोर्ट के आदेश के बाद हुई।

पुडुचेरी के न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पुलिस को कोच के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश दिया। मामला 8 दिसंबर 2025 को CAP परिसर में हुए विवाद से जुड़ा है। पढ़ें पूरी खबर

.

खबरें और भी हैं...

  • खिलाड़ी की शिकायत पर पुडुचेरी कोच पर FIR: 8 महीने पुराने विवाद में हमला करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

    8 महीने पुराने विवाद में हमला करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज|क्रिकेट,cricket - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • नेपाल ने संदीप लामिछाने को वनडे कप्तान बनाया: उन पर रेप के आरोप थे, बरी भी हुए; रोहित पौडेल की जगह लेंगे

    उन पर रेप के आरोप थे, बरी भी हुए; रोहित पौडेल की जगह लेंगे|क्रिकेट,cricket - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • 2027 वनडे वर्ल्ड कप के फॉर्मेट पर स्कॉटलैंड-नीदरलैंड्स नाराज: ICC पर अपमान का आरोप; 3 स्टेज में होगा टूर्नामेंट, 14 टीमें खेलेंगी

    ICC पर अपमान का आरोप; 3 स्टेज में होगा टूर्नामेंट, 14 टीमें खेलेंगी|क्रिकेट,cricket - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ICC प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए 6 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट: मेंस में हैरी ब्रूक, जस्टिन ग्रीव्स और तंजीद हसन; विमेंस में नैट सिवर-ब्रंट दावेदार

    • कॉपी लिंक

    शेयर